{"_id":"63199373b5f97e3bb3446024","slug":"bajrang-dal-activists-said-on-the-protest-of-brahmastra-those-who-comment-on-religion-culture-will-be-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: रणबीर कपूर पर क्यों भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, खुद बताया क्यों महाकाल के दर्शन नहीं करने दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Brahmastra: रणबीर कपूर पर क्यों भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, खुद बताया क्यों महाकाल के दर्शन नहीं करने दिए
Thu, 08 Sep 2022 01:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:30 PM IST
सार
Brahmastra: रणबीर कपूर पर भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता, कहा- धर्म,संस्कृति पर टिप्पणी करने वालों का विरोध होगा
विज्ञापन
धर्म और संस्कृति पर टिप्पणी करने वालों का विरोध होगा।
- फोटो : ANI
उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध किया था। वहीं, अब इस मुद्दे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मीडिया से चर्चा में कहा कि रणबीर और आलिया को मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि रणबीर ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में रणबीर कपूर के पुराने इंटरव्यू की क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता ने कहा था कि उन्हें 'बीफ' खाना पसंद है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रणबीर कपूर के 10 साल पुराने 'बीफ लवर' वाले बयान पर विरोध किया था
- फोटो : सोशल मीडिया
बजरंग दल ने किया था विरोध
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मंगलवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन जैसे ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी लगी वे मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर एकत्रित हुए और रणबीर कपूर और आलिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। बजरंग दल के कार्यकर्ता फिल्म का विरोध करने के लिए महाकालेश्वर मंदिर के बाहर काले झंडे और तख्तियां लेकर पहुंचे थे।
लेकिन स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और कुछ प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा भंग करने के लिए अधिकारियों ने पीटा भी।
10 साल पहले दिए बयान ने बढ़ाईं मुश्किलें
बता दें, रणबीर कपूर ने करीब 10 साल पहले पाकिस्तानी रिपोर्टर को दिए एक इंटरव्यू में खुद को 'बीफ लवर' बताया था। अब उनके बयान की सोशल मीडिया यूजर्स कड़ी आलोचना कर रहे हैं और साथ ही उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र को हैशटैग बायकॉट ब्रह्मास्त्र लिखकर लोगों से फिल्म न देखने की अपील कर रहे हैं।

बाबा महाकाल के गर्भगृह में बाबा महाकाल
- फोटो : सोशल मीडिया
आयान मुखर्जी ने किए थे बाबा महाकाल के दर्शन
वहीं, एक्टर के विरोध के बारे में बात करते हुए उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया को बताया, कि “पहले बजरंग दल ने हमें बताया कि वे मंदिर में विरोध नहीं करने जा रहे हैं, फिर भी, हमारी ओर से पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दौरान फिल्म की टीम के कुछ सदस्यों ने मंदिर का दौरा किया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया लेकिन कुछ सदस्य नहीं कर सके। हम भविष्य में इस तरह की स्थिति से निपटेंगे।" रणबीर और आलिया ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश करने का फैसला टाल दिया था। केवल फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ही गर्भगृह में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। वहीं, आयान मुखर्जी ने मीडिया से बातचीत आलिया और रणबीर के बाबा महाकाल के दर्शन न कर पाने पर दुख व्यक्त किया था।

ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
450 करोड़ रुपये के बजट से बनी है 'ब्रह्मास्त्र'
आलिया-रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' लगभग 450 करोड़ रुपये के बड़े बजट से बनी है। फिल्म के बनाने में करीब 5 साल का वक्त लगा है। इन दिनों रणबीर-आलिया और फिल्म से जुड़े दूसरे कलाकार देश के कई शहरों में जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म शुक्रवार 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। ये फिल्म रणबीर और आलिया के लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और दक्षिण अभिनेता नागार्जुन भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।