Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Mahamandaleshwar Indradev Maharaj accused of harassment zero FIR registered

उज्जैन: महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज पर दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोप, महिला की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज

Mon, 09 Nov 2026 09:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 09 Nov 2026 09:49 PM IST
सार

निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज पर मुंबई की महिला ने दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। ठाणे में जीरो एफआईआर दर्ज हुई है। अखाड़ा परिषद जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करेगी। महाराज ने आरोपों को साजिश बताया है।

विज्ञापन
Ujjain: Mahamandaleshwar Indradev Maharaj accused of harassment zero FIR registered
महामंडलेश्वर इंद्रदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीमद्भागवत कथा, देवी भागवत कथा और द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा के कथावाचक डॉ. स्वामी इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती (संत इंद्रदेव महाराज) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर और अपने क्रांतिकारी व प्रेरक प्रवचनों के लिए पहचाने जाने वाले संत इंद्रदेव पर मुंबई की एक महिला ने यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

महिला का आरोप है कि सत्संग में शामिल होने के बाद महाराज उसे लगातार फोन और वीडियो कॉल कर परेशान करने लगे। शिकायत के मुताबिक, जून 2024 और 29 नवंबर 2025 को आए वीडियो कॉल के दौरान महाराज कथित तौर पर नग्न अवस्था में थे। उन्होंने 'गुरुजी की आज्ञा है' कहकर महिला को भी कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और अश्लील बातचीत की।

विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि 4 नवंबर 2025 को वह अपनी बेटी के साथ वृंदावन स्थित सेवाधाम आश्रम पहुंची थी। इस दौरान रात करीब 10:30 बजे महाराज ने उसे अपने कमरे में बुलाया और दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उसने न्यूजीलैंड की एक अन्य महिला को बातचीत की 7-8 ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थीं। इस महिला ने भी महाराज पर नाड़ी जांचने के बहाने रात में अपने कमरे में बुलाने का आरोप लगाया था। शिकायत के मुताबिक, ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजने की जानकारी मिलने पर इंद्रदेव महाराज ने बदनामी का हवाला देते हुए उसे फांसी लगाने की बात कही और रिकॉर्डिंग डिलीट करने के लिए धमकाया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि 17 जून 2026 को फोन पर उसे दोबारा परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।


सत्संग से शुरू हुई थी जान-पहचान
एफआईआर के अनुसार, महिला ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक शांति के उद्देश्य से उसने जनवरी 2023 में फेसबुक पर महाराज के वीडियो देखने शुरू किए थे। टीवी पर मिले संपर्क नंबर के जरिए वह 12 अप्रैल 2023 को मुंबई के सांताक्रूज में आयोजित सात दिवसीय सत्संग में पहुंची थी। यहां 13 अप्रैल को उसने दीक्षा ली। इसके बाद दिसंबर 2023 में निजी समस्याओं के समाधान के सिलसिले में महिला ने महाराज से दोबारा संपर्क किया। आरोप है कि इसके बाद ही उसके साथ उत्पीड़न का सिलसिला शुरू हुआ।

जीरो एफआईआर दर्ज, अखाड़ा परिषद की नजर जांच पर
मामले में ठाणे के काशीमीरा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की कानूनी जांच के लिए इसे वृंदावन स्थानांतरित कर दिया गया है। दूसरी ओर, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा है कि उन्हें एफआईआर की जानकारी मिली है। पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद अखाड़े के पंच बैठक करेंगे और आगे की कार्रवाई तथा निष्कासन को लेकर फैसला लेंगे। वहीं, इंद्रदेव महाराज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि यह धन उगाही और ब्लैकमेलिंग की साजिश है।


उज्जैन में बन रहा है बड़ा आश्रम
इंद्रदेव महाराज श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं। उज्जैन में भूखी माता मंदिर रोड पर उनका बड़ा आश्रम और गौशाला बनवाई जा रही है। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए शहर में साधु-संतों के स्थायी आश्रमों का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में इंद्रदेव महाराज का आश्रम भी तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed