मध्य प्रदेश के उज्जैन में बृहस्पतिवार शाम को अचानक चली तेज आंधी और भारी बारिश ने सिंहस्थ कुंभ मेले में तबाही मचा दी। इससे एक साधु समेत सात लोगों की मौत हो गई और करीब 90लोग घायल हो गए।
आस्था के मेले में आई मौत की आंधी, तस्वीरें
एक तरफ प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रभावित लोगों का हालचाल जाना, लेकिन दूसरी तरफ उनके कैबिनेट सहयोगी पारस जैन ने मीडिया से कहा कि छोटी -मोटी घटनाएं तो होती रहती हैं।
आस्था के मेले में आई मौत की आंधी, तस्वीरें
जानकारी के मुताबिक आंधी के चलते मेला क्षेत्र में लगाए गए कई पंडाल गिर गए। दत्त अखाड़ा और चिंतामन इलाके में पंडाल गिरने से छह लोग अपनी जान गवां बैठे।
आस्था के मेले में आई मौत की आंधी, तस्वीरें
घायलों में भी ज्यादा संख्या इन्हीं इलाकों की है। वहीं, एक की मौत अन्य जगह पर हुई। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए भेज दिया गया है।
आस्था के मेले में आई मौत की आंधी, तस्वीरें
प्रशासन के सामने नई चुनौती शुक्रवार को अमावस्या को होने वाली पंचकोशी यात्रा और पर्व स्नान की है।