{"_id":"655b4270c2ef0bcc38036803","slug":"sahastrabahu-jayanti-grand-walking-ceremony-held-in-sehore-see-photos-2023-11-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sahastrabahu Jayanti: सीहोर में निकला भव्य चल समारोह, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sahastrabahu Jayanti: सीहोर में निकला भव्य चल समारोह, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, देखें तस्वीरें
हैहयवंशीय क्षत्रिय ताम्रकार कसेरा समाज ने सीहोर में भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्त्र अर्जुन की जयंती पर भव्य चल समारोह का आयोजन किया। चल समारोह का नेतृत्व संचालन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार ने किया। चल समारोह में क्षेत्र के विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौड़ भी शामिल हुए। चल समारोह का पूरे शहर में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
2 of 7
चल समारोह में शामिल महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
पंचायती भवन से दोपहर को भगवान श्री राजराजेश्वर की पूजन अर्चना के बाद चल समारोह प्रारंभ हुआ, जिसमें घोड़ों पर बालिकाएं क्षत्राणी बनी और आगे-पीछे चलती रहीं। हैहयवंशीय समाज की महिलाएं भगवान श्री राजराजेश्वर का जय घोष के नारे लगा भजनों पर पूरे रास्ते थिरकती रहीं।
3 of 7
प्रतियोगिताओं में बालिकाएं हुईं शामिल
- फोटो : अमर उजाला
चल समारोह का मुख्य आकर्षण का केंद्र युवकों की एक टोली थी, जो हाथ में डमरू और घडियाल लिए भगवान श्री राजराजेश्वर के भजन पर थिरक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
समारोह में चलती हुई महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
चल समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार, सीहोर के अध्यक्ष सुशील ताम्रकार, समाज के प्रमुख ओमप्रकाश ताम्रकार, बाबूलाल ताम्रकार, डॉ रामकुमार ताम्रकार, गोविंद प्रसाद ताम्रकार, राजकुमार ताम्रकार, महासचिव सुमित ताम्रकार और डॉ गौरव ताम्रकार के अलावा आस्टा, इछावर, काला पीपल, शुजालपुर तथा भोपाल, सीहोर के सभी स्वजातीय बंधु भी शामिल हुए।
विज्ञापन
5 of 7
घोड़े पर सवार होकर निकले
- फोटो : अमर उजाला
चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पंचायती भवन पहुंचा। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार के मुख्य अतिथि में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में बच्चों की कृष्ण बनाओ प्रतियोगिता बालिकाओं की रानी झांसी वाली रानी, सहस्त्रबाहु ज्ञान प्रतियोगिता तथा महिलाओं की आरती सजाओ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।