फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pre Monsoon in MP: सतना-छतरपुर में तेज बारिश, तेज हवाओं से कई पेड़-खंभे धराशायी

Mon, 23 May 2022 07:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर/सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर/सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 May 2022 07:40 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधि शुरू हो गई है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सतना में 11, खजुराहो में 8.3, नौगांव में 8, रीवा में 7, मंडला में 5, ग्वालियर में 4, टीकमगढ़ में 2 मिलीमीटर बारिश हुई है। सागर में बारिश की जानकारी है। 
 
विज्ञापन
Pre Monsoon in MP: rain in Satna-Chhatarpur, many trees and poles collapsed due to strong winds
मध्य प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधि शुरू हो गई है। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधि शुरू हो गई है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सतना में 11, खजुराहो में 8.3, नौगांव में 8, रीवा में 7, मंडला में 5, ग्वालियर में 4, टीकमगढ़ में 2 मिलीमीटर बारिश हुई है। सागर में बारिश की जानकारी है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने रीवा संभाग में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था, वहीं आज सतना जिले में मौसम ने करवट ली और जिले के मझगवां, कोठी, बिरसिंहपुर, कोटर, नागौद कस्बे में अचानक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कुछ जगहों पर छोटे छोटे ओले भी गिरे।
 
Pre Monsoon in MP: rain in Satna-Chhatarpur, many trees and poles collapsed due to strong winds
छतरपुर में भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में तेज़ हवाओं के साथ झमाझम बारिश
छतरपुर में भी आज तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। आंधी और धूल भरी हवाओं में आवागमन बाधित रहा तो जिले भर में इस आंधी से आधा दर्जन पेड़, खंभे, होर्डिंग, टेंट गिरने की खबर है। हालांकि इसमें किसी के हताहत और कोई जनहानि होने की ख़बर नहीं है। मौसम में आए अचानक आए बदलाव से बढ़ते तापमान में भारी कमी आई है और लोगों ने भारी गर्मी के बीच अचानक ठंडक आने से राहत की सांस ली है।
 
Pre Monsoon in MP: rain in Satna-Chhatarpur, many trees and poles collapsed due to strong winds
सतना जिले में मौसम ने करवट ली, जिले में कई जगह बारिश हुई है। - फोटो : अमर उजाला
सतना जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। वहीं इस भीषण गर्मी के दौरान सतना में अचानक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई और इस बारिश में ओले भी गिरे, अब लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिली है। सतना जिले के मझगवां, कोठी, बिरसिंहपुर, कोटर, नागौद कस्बे में अचानक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कुछ जगहों पर छोटे छोटे ओले भी गिरे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed