{"_id":"6b0874675870a9cc2c0b456d","slug":"digvijay-singh-viral-video-bundelkhandi-youtuber-dukra-comment-reaction-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय सिंह: 80 की उम्र में भी 20 KM पैदल चलने वाले 'डुकरा' ने जीता दिल, चुटकी पर दिया ऐसा जवाब कि छूटी हंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय सिंह: 80 की उम्र में भी 20 KM पैदल चलने वाले 'डुकरा' ने जीता दिल, चुटकी पर दिया ऐसा जवाब कि छूटी हंसी
Thu, 26 Nov 2026 11:33 PM IST
गुना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: गुना ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:33 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बुंदेलखंडी यू-ट्यूबर के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। युवक ने उन्हें डुकरा कहकर चुटकी ली तो दिग्विजय सिंह नाराज होने के बजाय हंस पड़े। उनका मजाकिया जवाब लोगों को पसंद आ रहा है। वीडियो उनके ऑफिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट से भी साझा किया गया।
विज्ञापन
बुंदेलखंडी संवाद के दौरान मुस्कुराते दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजनीति में गंभीर और बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों एक बिल्कुल अलग अंदाज में चर्चा में हैं। 80 साल की उम्र में भी रोज 15 से 20 किलोमीटर पैदल चलने वाले दिग्गी राजा का एक वायरल वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है। इस वीडियो में एक युवा यू-ट्यूबर ने उन्हें बुंदेलखंडी बोली में 'डुकरा' कह दिया, लेकिन दिग्विजय सिंह नाराज होने के बजाय ठहाके लगाकर हंस पड़े।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस सहज, सरल और हाजिरजवाब अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। राजनीति से हटकर यह वीडियो उनके एक आम, जिंदादिल इंसान वाले रूप को सामने ला रहा है। वीडियो में एक युवा यू-ट्यूबर कैमरे के सामने दिग्विजय सिंह से बातचीत करता नजर आ रहा है। वह बुंदेलखंडी अंदाज में उनका परिचय देते हुए कहता है, "मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जी हैं, दिग्विजय सिंह। दिग्गी राजा के नाम से जानो जात। जा देखो तुम 80 साल की उमर में डुकरा बराबर निकरै।" बुंदेलखंड में 'डुकरा' शब्द बुजुर्ग या बूढ़े व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर किसी बड़े नेता को इस तरह कहने पर माहौल बिगड़ सकता था, लेकिन यहां उल्टा हुआ। युवक की बेबाक टिप्पणी सुनकर वहां मौजूद लोग पहले तो थोड़ा सकपका गए, फिर दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया देखकर सब हंस पड़े।
ये भी पढ़ें- गांव-गांव पहुंची स्वाभिमान यात्रा, दिग्विजय ने चंदा चोरी के आरोप पर भाजपा को घेरा
विज्ञापन
दिग्विजय के जवाब से सब हंसे
दिग्विजय सिंह ने युवक की बात पर जरा भी गुस्सा नहीं किया। वे जोर-जोर से हंसने लगे और हंसते-हंसते ही युवक के कंधे पर हाथ मारते हुए बोले, "ए डुकरा काहे कह रहो।" उनके इस जवाब ने पूरे माहौल को ठहाकों से भर दिया। युवक भी हंस पड़ा और वहां मौजूद सभी लोग इस मस्ती भरे पल का आनंद लेने लगे। इस एक पल ने बता दिया कि उम्र भले ही 80 साल हो गई हो, लेकिन दिल से दिग्विजय सिंह आज भी युवा हैं। वे लोगों की बेबाकी को दिल पर नहीं लेते, बल्कि उसे हंसी में उड़ा देते हैं। इस पूरे प्रसंग को दिग्विजय सिंह के ऑफिस के आधिकारिक X अकाउंट से भी साझा किया गया। पोस्ट में उनकी उम्र और सक्रियता के बीच दिलचस्प तुलना की गई।
सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह ने बताया
पोस्ट में लिखा गया कि आज के समय में कौन सा 'डुकरा' रोजाना 15 से 20 किलोमीटर पैदल चलता है। इसी के साथ उनकी इस पैदल यात्रा और सक्रियता को लोकतंत्र बचाने और सनातन धर्म की रक्षा के उनके बताए लक्ष्य से भी जोड़ा गया। दरअसल, दिग्विजय सिंह इन दिनों अपनी पैदल यात्राओं को लेकर चर्चा में हैं। 80 साल की उम्र में भी वे लगातार पैदल चल रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं। यही वजह है कि युवा पीढ़ी भी उनकी इस ऊर्जा को देखकर हैरान है।
दिल जीत लिया
इस वीडियो को खास बनाने में बुंदेलखंडी भाषा का भी बड़ा हाथ है। युवक की बुंदेलखंडी बोली, उसकी बेबाकी और दिग्विजय सिंह की हाजिरजवाबी ने वीडियो को और भी मजेदार बना दिया। बुंदेलखंड के लोग इस वीडियो को अपनेपन के साथ शेयर कर रहे हैं। उनका कहना है कि दिग्गी राजा ने बुंदेलखंडी माटी के अंदाज को समझा और उसी अंदाज में जवाब देकर दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि नेता ऐसा ही होना चाहिए, जो आम आदमी की भाषा समझे और उसकी चुटकी को भी हंसकर झेल जाए।
पूर्व सीएम का अंदाज निराला
दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की राजनीति के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक हैं। वे 1993 से 2003 तक लगातार दो कार्यकाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इससे पहले वे राज्य सरकार में मंत्री और लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। कांग्रेस संगठन में महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी निभाने के बाद वे राज्यसभा भी पहुंचे। राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहने वाले दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वे अपनी सादगी और हंसी-मजाक वाले अंदाज से सुर्खियों में हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। लोग इसे देखकर हंस रहे हैं और कह रहे हैं - "80 साल का ये डुकरा तो 20 साल के युवाओं से भी ज्यादा फिट है।"