फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: श्योपुर में दूषित पानी पीने से 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस

Wed, 29 Jun 2022 09:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 29 Jun 2022 09:59 AM IST
सार

श्योपुर जिले में कुएं का दूषित पानी पीने से गांव के करीब 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हो गए। सभी को उल्टी-दस्त की समस्या हो रही है। महिला बच्चे और बुजुर्ग समेत करीब 30 की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
MP News: More than 100 villagers fall ill after drinking contaminated water in Sheopur, ambulance did not reach even after information
दूषित पानी पीने से 100 से ज्यादा लोग बीमार। - फोटो : अमर उजाला
श्योपुर जिले में कुएं का दूषित पानी पीने से गांव के करीब 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हो गए। सभी को उल्टी-दस्त की समस्या हो रही है। महिला बच्चे और बुजुर्ग समेत करीब 30 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बाकी मरीजों का इलाज गांव में ही झोलाछाप डॉक्टरों से कराया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की सूचना के बाद भी गांव में न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही डॉक्टरों की टीम। 
MP News: More than 100 villagers fall ill after drinking contaminated water in Sheopur, ambulance did not reach even after information
उल्टी दस्त की शिकायत के बाद ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला
मामला जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर गुहाडी-मधेपुरा गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार कुएं का पानी पीते ही लोगों को उल्टी-दस्त की समस्या होने लग जाती है, खास बात यह है कि, ग्रामीण इसी कुएं का पानी लंबे समय से पीते चले आ रहे हैं, लेकिन इससे पहले इस तरह की कोई समस्या उन्हें कभी नहीं हुई। इस बात को लेकर ग्रामीण हैरान और परेशान हैं। कुछ लोगों का मानना है कि कुएं के पास बने तालाब में दवा डालने की वजह से कुएं का पानी दूषित हुआ है और इसी वजह से ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ रही है। हालांकि ग्रामीणों की यह बात सच है या नहीं इसका पता जांच के बाद ही लग सकेगा। 
MP News: More than 100 villagers fall ill after drinking contaminated water in Sheopur, ambulance did not reach even after information
अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला
पीएचई विभाग ने कुएं के पानी के सैंपल लेकर पानी की जांच करवाने का काम शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं का पानी पीने की वजह से ग्रामीण बीमार हो गए हैं लेकिन सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

वहीं, सीएमएचओ डॉ बीएल यादव का कहना है कि गुहाडी गांव में बीमारी फैली है ,इसके क्या कारण है इसका पता लगाया जा रहा है साथ ही मरीजों का उपचार कराने के लिए टीमें भी भेज दी हैं। जिला अस्पताल में भी मरीजों का उपचार किया जा रहा है सभी की हालत में सुधार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed