फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: रीवा आ रही दर्शनार्थियों से भरी बस में लगी भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Wed, 16 Aug 2023 06:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 06:15 PM IST
सार

रीवा जिले के कुछ लोग बैजनाथधाम दर्शन गए थे। लौटते समय उनकी बस में अचानक आग लग गई। बस की रफ्तार से आग तेजी से फैल गई। पूरी बस लपटों से घिर गई। 

विज्ञापन
MP News: Fierce fire broke out in a bus full of visitors coming to Rewa
बरामनगंज पहाड़ में जलती हुई बस - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के रीवा में फिर बस हादसा हो गया। बैजनाथधाम से लौट रहे दर्शनार्थियों की बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। भीतर बैठे दर्शनार्थियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। 


प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में हुआ है। बस नेपाल से रीवा जा रही थी। बताया जा रहा है कि इलाके के कुछ लोग बैजनाथधाम दर्शन गए थे। लौटते समय उनकी बस में अचानक आग लग गई। बस की रफ्तार से आग तेजी से फैल गई। पूरी बस लपटों से घिर गई। अंदर बैठे लोगों को कुछ समझ नहीं आया। आग देखकर भगदड़ की स्थिति मच गई। लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। पुलिस को सूचना दी गई है। आग लगने का कारण तेल की पाइप फटना बताया जा रहा है। 
 
MP News: Fierce fire broke out in a bus full of visitors coming to Rewa
रीवा में बस जल गई। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश के सीधी जिला के अमिलिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण एक बस बुक कर नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। बुधवार को विंध्याचल में दर्शन-पूजन के बाद रीवा लौट रहे थे। दोपहर में ड्रमंडगंज घाटी चढ़ते समय बस के डीजल टैंक का पाइप फट जाने से अचानक बस में आग लग गई।

12 यात्री मामूली घायल
धुआं और आग देखते ही बस सवार लोगों में दर्शनार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बस को रोक दिया। तीर्थयात्री जान बचाने के लिए बस की खिड़कियों का शीशा तोड़कर एक दूसरे को बाहर निकालने लगे। कई यात्रियों ने खिड़की का शीशा तोड़कर कूद कर जान बचाई। कुल 10 से 12 लोगों को हल्की चोटें आईं। सभी को वाहन से घर भिजवाया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed