फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day Indore: परेड में आकर्षण का केंद्र रही लाड़ली बहना योजना, धूप में बेहोश हुई छात्रा

Tue, 15 Aug 2023 12:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 15 Aug 2023 12:01 PM IST
सार

मुख्य कार्यक्रम आरएपीटीसी मैदान पर सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। मप्र के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ध्वजारोहण किया। 
 

विज्ञापन
Independence Day Indore events and photo
परेड में अतिथि। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
शहर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आरएपीटीसी मैदान पर सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। मप्र के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर इलैया राजा टी और पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर भी मौजूद रहे। 


मंत्री सिलावट ने झंडावंदन के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में पहली बार लाड़ली बहना सेना की सदस्यों की परेड खास आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में वर्ष भर में उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान भी हुआ।

प्रदेश में चल रही योजनाओं की जानकारी दी
संबोधित करते हुए मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं लागू कर कमजोर तबके को आगे बढ़ाया है। युवाओं को रोजगार का अवसर मिल रहा है। मध्य प्रदेश में पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को नि:शुल्क अनाज दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार लगातार अच्छा काम कर रही है प्रदेश में सवा करोड़ महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिला है। 
Independence Day Indore events and photo
बेहोश हुई छात्रा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
बेहोश हुई छात्रा
कार्यक्रम में अधिक देर तक खड़े रहने के कारण अहिल्याश्रम स्कूल कीएक छात्रा बेहोश हो गई। उसे साथी छात्राओं और टीचर्स ने पानी पिलाया तब वह होश में आई। होश में आते ही वह रोने लगी। वह सुबह 7 बजे से 10 बजे तक लगातार खड़ी थी। होश में आने पर उसे एंबुलेंस तक पहुंचाया। स्काउट गाइड अनिता सोलंकी ने बताया कि अभी उमस का माहौल है। और ऐसे में बच्चों को थकान के कारण बेहोशी आ जाती है। पानी पीने के बाद वह होश में आ गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed