Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमपी में काल बनी अमावस की रात: सिवनी और कटनी में दो घरों में आग लगने से 12 की मौत, जिंदा जल गए लोग

Mon, 09 Nov 2026 09:27 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी/कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी/कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 09 Nov 2026 09:27 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के दो शहरों सिवनी व कटनी में दो परिवारों के लिए दिवाली की रात काल बनकर आई। दोनों शहरों के दो घरों में आग लगने से छह—छह लोग जिंदा जल गए। इस हृदय विदारक हादसे ने दिवाली की खुशियां मना रहे परिवार के घर में मातम पसार दिया। कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
mp diwali amavasya night fire seoni katni many people killed
मप्र में आग के दो बड़े हादसों में 12 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में दीपावली की रात दो परिवारों के लिए काल बनकर आई। कटनी के बरही और सिवनी के छपारा में दो अलग-अलग मकानों में भीषण आग लगने से 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाओं में छह-छह लोगों ने जान गंवाई। हादसों में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। दिवाली की खुशियों के बीच हुए इन अग्निकांडों से दोनों इलाकों में मातम पसरा है।

 
Trending Videos
mp diwali amavasya night fire seoni katni many people killed
कटनी में पहुंची फायर ब्रिगेड - फोटो : अमर उजाला
कटनी: क्रॉकरी दुकान से तीन मंजिला मकान तक फैली आग
कटनी जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर बरही कस्बे में दीपावली की रात करीब 11:30 बजे पूरन अग्रवाल और रितेश अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में आग लग गई। दुकान के ऊपर ही परिवार का तीन मंजिला मकान था। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय परिवार के सदस्य मकान में सो रहे थे। आग और धुएं के कारण उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। इस हादसे में परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो बुजुर्ग, एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। एक पुरुष और एक महिला किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में दिवाली पर भीषण अग्निकांड: कटनी में पूजा के बाद तीन मंजिला इमारत में लगी आग, छह लोगों की मौत

 
mp diwali amavasya night fire seoni katni many people killed
कटनी में खाक हुआ घर - फोटो : अमर उजाला
पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
आग लगते ही स्थानीय लोगों ने बचाव की कोशिश शुरू कर दी और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर बरही, विजयराघवगढ़, कैमोर और कटनी नगर निगम की दमकल टीमें पहुंचीं। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक छह लोगों की जान जा चुकी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mp diwali amavasya night fire seoni katni many people killed
सिवनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

सिवनी: सर्राफा व्यापारी के मकान में लगी आग, छह की मौत
दूसरी घटना सिवनी जिले के छपारा नगर के महावीर वार्ड स्थित जैन मोहल्ले में हुई। यहां सोमवार तड़के करीब तीन बजे प्रसिद्ध सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सो रहे लोगों को संभलने और बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कुंदन लाल सोनी (75), राजकुमारी सोनी (65), ऋतु सोनी (42), स्मृति सोनी (40), सूर्या सोनी (45) और आदित्य सोनी (16) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- सिवनी में भीषण अग्निकांड: सर्राफा व्यापारी के मकान में आग लगने से छह लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम

 

विज्ञापन
mp diwali amavasya night fire seoni katni many people killed
मप्र में आग की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया
लखनादौन के एसडीओपी अपूर्व भलावी के मुताबिक, हादसे के समय मकान में कुल 10 लोग मौजूद थे। इनमें से छह की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचाए गए लोगों में अमायरा सोनी (7), रितेश सोनी (45), सौरभ सोनी (43) और आकर्ष सोनी (14) शामिल हैं। आग की सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं
कटनी और सिवनी में कुछ ही घंटों के अंतराल पर हुए इन दो बड़े अग्निकांडों ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। दोनों हादसों में 12 लोगों की मौत से दो परिवार उजड़ गए। फिलहाल दोनों घटनाओं में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed