फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखने वालों की रूह कांप गई: हादसे से पहले 10 मिनट के लिए रुकी थी बस, आगे खड़ी थी मौत

Mon, 18 Jul 2022 02:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 18 Jul 2022 02:03 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Indore Pune Bus Accident on Narmada River Bridge Many People Dead News in Hindi
हादसे के बाद बस पूरी तरह पानी में समा गई। - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के धार जिले में मौत का मंजर जिस किसी ने भी देखा उसकी रूह कांप गई। यहां एक बस 25 फीट नीचे नर्मदा नदी में समा गई। हादसे में बस सवार 15 लोगों की मौत हो गई। 

दूसरे वाहन को बचाने के कारण हुआ हादसा 

Madhya Pradesh Indore Pune Bus Accident on Narmada River Bridge Many People Dead News in Hindi
क्रेन की मदद से निकाली जा रही बस - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, खलघाट में हादसे से पहले बस ने 10 मिनट का ब्रेक लिया था, जिसके बाद खलघाट से बस निकली और सुबह पौने 10 बजे नर्मदा में गिरी गई। बताया जा रहा है कि हादसा सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन को बचाने के दौरान हुआ। एक्सीडेंट रोकने की कोशिश में बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुल की रैलिंग तोड़ती हुई  नदी में जा गिरी। 

बस के उड़ गए परखच्चे

Madhya Pradesh Indore Pune Bus Accident on Narmada River Bridge Many People Dead News in Hindi
MP Bus Accident - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। बस को जब क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया, तो उसमें कई लोग फंसे हुए थे। इस हादसे के बाद  मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं, बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। NDRF की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंची है। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को नहीं मिला संभलने का मौका

Madhya Pradesh Indore Pune Bus Accident on Narmada River Bridge Many People Dead News in Hindi
नदी से निकाली गई बस - फोटो : अमर उजाला
हादसा इतनी जल्दी में हुआ किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जब तक यात्री कुछ समझ पाते बस पुल की दीवार को तोड़ते हुए नर्मदा नदी में गिर गई और पूरी तरह से डूब गई। इस कारण यात्रियों को बचने का एक भी मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन

अब तक 25 से 27 लोग लापता 

Madhya Pradesh Indore Pune Bus Accident on Narmada River Bridge Many People Dead News in Hindi
इसी रेलिंग को तोड़कर बस नीचे गिर गई। - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद से मौके पर बचाव कार्य जारी है। करीब 15 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि अभी भी 25 से 27 लोग लापता बताए जा रहे हैं। गोताखोर लगातार नदी में बचाव अभियान चला रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed