फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: MP में आजादी के अमृत महोत्सव पर फहरा तिरंगा,तस्वीरों में देखें स्वतंत्रता के महापर्व की रौनक

Mon, 15 Aug 2022 01:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 15 Aug 2022 01:07 PM IST
सार

Independence Day: MP में आजादी के अमृत महोत्सव पर फहरा तिरंगा,तस्वीरों में देखें स्वतंत्रता के महापर्व की रौनक

विज्ञापन
Tricolor hoisted on the nectar festival of independence in Madhya Pradesh, see the pictures of the festival
नगर निगम जबलपुर में फहरा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
देश आजादी की अमृत महोत्सव मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारी बारिश के बीच मध्यप्रदेश के शासकीय दफ्तरों और कार्यालयों में धूम-धाम से 76वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। जबलपुर में नगर निगम कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आजादी के महापर्व की रौनक देखने को मिली। तो वहीं प्रदेश के अन्य जिलों जैसे देवास, शाजापुर में भी आजादी की वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
Tricolor hoisted on the nectar festival of independence in Madhya Pradesh, see the pictures of the festival
गोपाल भार्गव ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया झंडा वंदन - फोटो : सोशल मीडिया
जबलपुर के पुलिस ग्राउंड में मंत्री गोपाल भार्गव ने ध्वजारोहण किया
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जबलपुर के पुलिस ग्राउंड में ध्वजारोहण का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव रहे। रिमझिम बारिश के बीच लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली और नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रदेशवासियों के नाम संदेश को दोहराया।
Tricolor hoisted on the nectar festival of independence in Madhya Pradesh, see the pictures of the festival
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने देवास में किया झंडा वंदन - फोटो : सोशल मीडिया
देवास में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने फहराया तिरंगा
देवास के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी। इस मौके पर देवास कलेक्टर सहित एसपी, महापौर, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tricolor hoisted on the nectar festival of independence in Madhya Pradesh, see the pictures of the festival
प्रभारी मंत्री विजेंद्र सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण - फोटो : सोशल मीडिया
शाजापुर में मंत्री विजेंद्र सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण
शाजापुर में भारी बारिश के बीच उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। शहर के एबी रोड स्थित स्टेडियम ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया गया। वहीं, पुलिस, एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड सहित अन्य प्लाटून ने परेड का प्रदर्शन कर सलामी दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर अभी चल रहा है। झंडा वंदन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आम नागरिक  मौजूद रहे।
विज्ञापन
Tricolor hoisted on the nectar festival of independence in Madhya Pradesh, see the pictures of the festival
नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जेल जबलपुर में आजादी का जश्न
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में बारिश के बीच जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed