{"_id":"681096930968d85d9f039d2f","slug":"indore-news-ambedkar-samman-abhiyan-started-cm-mohan-yadav-and-vasundhara-raje-targeted-congress-2025-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: आंबेडकर सम्मान अभियान की शुरुआत, सीएम मोहन यादव और वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: आंबेडकर सम्मान अभियान की शुरुआत, सीएम मोहन यादव और वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:36 PM IST
सार
इंदौर में डॉ. आंबेडकर सम्मान अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री मोहन यादव और वसुंधरा राजे की मौजूदगी में हुई। नेताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद किया और कांग्रेस पर उन्हें उपेक्षित करने के आरोप लगाए। विभिन्न क्षेत्रों में सफल लोगों को आंबेडकर सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
1 of 3
इंदौर के कार्यक्रम में मौजूद सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की मौजूदगी में हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जीवाजी राव सिंधिया ने बाबा साहेब के कहने पर अपनी रियासत देश के लिए दी। बाबा साहेब ने समानता के लिए काम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने आंबेडकर से दुश्मनी उनकी मौत के बाद भी निभाई। जीते जी उन्हें कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव नहीं जीतने दिया। जब उनकी मृत्यु हो गई तो उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया। अनुयायियों ने उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया। जिस विमान में उनकी देह को ले जाया गया। उसके किराए का बिल भी आंबेडरक जी की पत्नी को थमा दिया गया, जबकि वे आंबेडकर मंत्री थे। दिल्ली के उनके सरकारी आवास को स्मारक बनाने नहीं दिया।
2 of 3
इंदौर के कार्यक्रम को संबोधित करतीं वसुंधरा राजे
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि बाबा साहेब को बड़ौदा महाराज ने पढ़ाया। वे दलितों के नेता नहीं थे, वे सबके नेता था। वे कहते थे कि पढ़ना जरूरी है। ये बात सबके लिए उन्होंने कही थी। अब उनकी बातें हर घर में गूंज रही है। देश उनको युगों तक याद रखेगा।
कार्यक्रम के दौरान सम्मान प्रदान करते अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
आवास को स्मारक नहीं बनाने दिया
यशोधरा राजे ने कहा कि नेहरू ने उनके आवास का स्मारक बनाने नहीं दिया, लेकिन मोदी सरकार ने उनका स्मारक बनाया। भाजपा के शासनकाल में उनकी तस्वीर लोकसभा में लगी। उन्होंने कहा कि आज देश के गरीब तबके में आत्मविश्वास जागा है कि हममें से ही किसी एक ने देश का संविधान लिखा। आंबेडकर ने सभी वर्गों को एक नजर से देखने का काम किया।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बाबा साहेब ने 80 करोड़ पिछड़े लोगों का जीवन संवारने का काम लिया, लेकिन बाबा साहेब के कामों का ठीक से मूल्यांकन नहीं किया गया। आजादी के बाद जो दल सत्ता में रहा, उसने बाबा साहेब को उचित सम्मान नहीं दिया। इस मौके पर आंबेडकर सम्मान भी अलग अलग क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाले लोगों को दिया गया। स्वागत भाषण सुमित मिश्रा ने दिया। संचालन दिनेश वर्मा ने किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।