Indore: लव जिहाद की जांच के लिए एसआईटी इंदौर आएगी, आरोपी ने इंदौर में भी की थी छात्रा से ज्यादती
आरोपियों के मोबाइल से जिन युवतियों के वीडियो मिले है। उनमें एक छात्रा इंदौर में भी रहती थी। वह भोपाल की रहने वाली थी, लेकिन आरोपी की धमकियों से तंग आकर इंदौर में रहने लगी थी, लेकिन आरोपी फरहान इंदौर में भी उसके किराए के घर पहुंच गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर और भोपाल में काॅलेज की छात्राओं के साथ लव जिहाद का मामला गरमाया हुआ है। इसके लिए गठित एसआईटी जांच के लिए इंदौर भी आएगी। एक आरोपी ने इंदौर आकर भी छात्रा के साथ ज्यादती की थी, लेकिन तब इंदौर में केस दर्ज नहीं हुआ था। इंंदौर में आरोपी के आने की खबर पुलिस को तब मिली थी, लेकिन मामले को हलके में लिया गया था। तब किस स्तर पर ढीलपोल हुई। इसका पता भी एसआईटी लगाएगी।
यह खबर भी पढ़ें: अभी तप रहा इंदौर, बारिश दे सकती है राहत, जल्दी बदलेगा मौसम
भोपाल पुलिस इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस गिरोह के सदस्य काॅलेज, डांस क्लास, होटलों में युवतियों से दोस्ती करते थे। फिर उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे।
आरोपियों के मोबाइल से जिन युवतियों के वीडियो मिले है। उनमें एक छात्रा इंदौर में भी रहती थी। वह भोपाल की रहने वाली थी, लेकिन आरोपी की धमकियों से तंग आकर इंदौर में रहने लगी थी, लेकिन आरोपी फरहान इंदौर में भी उसके किराए के घर पहुंच गया था और उसके साथ ज्यादती की थी। तब छात्रा के भाई ने पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस ने मौके पर जाकर छात्रा से मुलाकात की थी, लेकिन तब छात्रा रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने नहीं आई थी। इस कारण फहरान के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं हो सका था। जांच करने इंदौर आ रही एसआईटी की टीम यह भी पता लगाएगी कि आरोपी फहरान कितनी बार इंदौर आया और उनसे छात्रा के अलावा उसकी सहेलियों को तो निशाना नहीं बनाया। छात्रा भंवरकुआं क्षेत्र में किराए पर रुम लेकर रहती थी। जब वह भोपाल में आरोपी की प्रताड़ना का शिकार हुई थी। तब वह नाबालिग थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
