फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three Pakistanis were sent to Pakistan from Indore, women married in Indore from Pakistan will not go

Indore: इंदौर से तीन पाकिस्तानियों को वापस भेजा जाएगा, शहर में ब्याही महिलाएं नहीं लौटेंगी

Mon, 28 Apr 2025 09:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 28 Apr 2025 09:01 PM IST
सार

पुलिस अफसरों का कहना है कि यदि अन्य पाकिस्तानी पोसपोर्ट एक्ट का उल्लघंन करते हुए इंदौर में रहते है तो फिर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। अफसरों को यह भी पता चला है कि पाकिस्तान की कई युवतियों ने इंदौर में शादी की है। उनके पास लांग टर्म वीजा है।

विज्ञापन
Indore: Three Pakistanis were sent to Pakistan from Indore, women married in Indore from Pakistan will not go
इंदौर में तीन पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में पुलिस ने तीन पाकिस्तानियों को चिन्हित किया है और उन्हें वापस भेजा जा रहा है। इंदौर में किसी भी पाकिस्तानी के पास मेडिकल के आधार पर वीजा नहीं बना है। इसके अलावा कुछ महिलाएं भी हैं जो पाकिस्तान की हैं, लेकिन इंदौर में ब्याही गई हैं। उनके पास भी दीर्घावधि वीजा है। उन्हें फिलहाल पाकिस्तान जाने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम के वीडियो देखने पर ट्रेन में इंदौर के युवक के साथ मारपीट, बोले-देशभक्ति ट्रेन के बाहर दिखा

विज्ञापन

सरकार के आदेश के बाद पुलिस विभाग ने भी सक्रियता दिखाते हुए इंदौर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित किया है। अल्पावधि वीजा पर इंदौर में 18 पाकिस्तानी आए हुए हैं। उनमें तीन भारत सरकार द्वारा हाल में जारी किए आदेश के श्रेणी में आ रहे हैं। उन तीनों नागरिकों को नोटिस मिल चुका है और उन से पाकिस्तान लौटने को कहा गया है। तीनों ने वापस अपने देश जाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अफसरों का कहना है कि यदि अन्य पाकिस्तानी पासपोर्ट एक्ट का उल्लंघन करते हुए इंदौर में रहते हैं तो फिर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। अफसरों को यह भी पता चला है कि पाकिस्तान की कई युवतियों ने इंदौर में शादी की है। उनके पास लांग टर्म वीजा है। इस कारण उन्हें पाकिस्तान जाने की जरूरत नहीं है।


बता दें इंदौर में सिंधी समाज के कई लोग पाकिस्तान से आकर बसे हैं। कई लोगों को देश की नागरिकता भी मिल चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed