सड़क पर धरना: इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे से सब्जी मंडी हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और सब्जी व्यापारी अटल रोड पर धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों और पुलिस की जोरदार भिड़ंत हुई। बाद में जीतू पटवारी ने कांग्रेसियों को शांत करवाया। खुद धरने पर बैठे।
2 of 5
जीतू पटवारी ने प्रशासन को दी चेतावनी।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की: अटल रोड की ओर मार्च निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। फूटी कोठी सब्जी मंडी हटाने के लिए यह विवाद हो रहा है। कांग्रेस सब्जी वालों को वहीं पर ठेला लगाने की अनुमति देने की मांग कर रही है।
3 of 5
सब्जी मंडी में ठेला लगाने वाले भी बड़ी संख्या में आए।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
महिला विक्रेताओं ने बताई परेशानियां: आंदोलन के बीच जीतू पटवारी ने एक सब्जी विक्रेता महिला से उसकी दैनिक कमाई और मौजूदा परेशानियों के बारे में चर्चा की, महिला ने मंडी हटने के बाद दाल-रोटी के लाले पड़ने की बात कही।
4 of 5
रैली के रूप में पहुंचे कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा: विरोध प्रदर्शन के दौरान जीतू पटवारी ने नगर निगम के अपर आयुक्त आकाश सहाय और डीसीपी नरेंद्र रावत से बातचीत की, जिसके बाद 2 से 3 दिन में कमिश्नर से मुलाकात का आश्वासन मिला। इसके बाद आंदोलन खत्म हुआ।
5 of 5
छोटे बच्चों के लेकर पहुंची ठेला लगाने वाली महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सख्त सुरक्षा इंतजाम: कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर 180 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, साथ ही प्रशासन ने बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और फायर एक्सटिंग्विशर के भी इंतजाम किए थे। धरने को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने चेतावनी दी कि यदि गरीब व्यापारियों की दुकानें दोबारा नहीं लगीं, तो वे 15 दिन या 1 महीने बाद फिर लौटकर आंदोलन करेंगे।