फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar Indore: इंदौर में अक्षय ने किया रक्षाबंधन का प्रमोशन, बच्चों के साथ किया डांस, नमकीन के साथ लौटे

Fri, 05 Aug 2022 06:09 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 05 Aug 2022 06:09 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को इंदौर में अपनी फिल्म रक्षाबंधन का प्रमोशन किया।  डेली कॉलेज में स्कूली बच्चों से चर्चा की। फिर 56 दुकान प्रशंसकों के बीच पहुंचे। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Promoted His Film Rakshabandhan In Indore 56 Dukan
अक्षय कुमार इंदौर से मिले उपहारों को अपनी कार से निकालते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसके प्रमोशन के लिए अक्षय शुक्रवार को इंदौर आए। उन्होंने डेली कॉलेज में स्कूली बच्चों से बातचीत की। उनके साथ डांस किया। फेमस पोज भी दिया। फिर 56 दुकान पर प्रशंसकों के बीच पहुंचे। शॉपिंग की और मुंबई के लिए रवाना हो गए। 


Akshay Kumar Promoted His Film Rakshabandhan In Indore 56 Dukan
अक्षय कुमार मीडिया से मुखातिब हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से मुखातिब हुए
अक्षय कुमार के साथ फिल्म के अन्य कलाकार और निर्देशक आनंद एल. राय भी इंदौर में थे। फिल्म में अक्षय कुमार की चार बहनें हैं और उनकी शादी की जिम्मेदारी अक्षय के किरदार पर आ जाती है। सभी कलाकार मीडिया से भी मुखातिब हुए। मीडिया से चर्चा के दौरान अक्षय कुमार ने फैंस को फिट रहने के लिए रुटीन को फॉलो करने को कहा।  
Akshay Kumar Promoted His Film Rakshabandhan In Indore 56 Dukan
अक्षय कुमार 56 दुकान पर फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
56 पर फैंस को देखकर कार से ही नहीं उतरे
अक्षय कुमार दोपहर को 56 दुकान पहुंचे। उनकी एक झलक के लिए बड़ी संख्या में फैन्स जुटे थे। अक्षय ने कार से उतरे बिना ही उन सभी का अभिवादन स्वीकार किया। व्यापारियों ने उन्हें मिठाइयां और इंदौर का प्रसिद्ध नमकीन उपहार में दिया। 56 दुकान पर जायकों का स्वाद लिए बगैर ही उन्हें एयरपोर्ट रवाना होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Promoted His Film Rakshabandhan In Indore 56 Dukan
अक्षय कुमार डेली कॉलेज के बच्चों के साथ पोज देते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
रक्षाबंधन में चार बहनों के भाई बने हैं अक्षय
रक्षाबंधन में अक्षय का किरदार एक ऐसे भाई का है, जिस पर अपनी चार बहनों की शादी की जिम्मेदारी है.। अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर फिर नजर आएंगी। इससे पहले दोनों टॉयलेट: एक प्रेम कथा में नजर आ चुके हैं। अक्षय की रक्षाबंधन और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed