{"_id":"62ebebe9c338c4331a23f157","slug":"mp-weather-update-weather-changed-in-madhya-pradesh-heavy-rain-in-many-districts-including-indore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम, इंदौर सहित कई जिलों में तेज बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम, इंदौर सहित कई जिलों में तेज बारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 04 Aug 2022 09:49 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। लगातार उमस और बढ़ते तापमान के बाद बारिश ने मौसम बदल दिया है। इंदौर सहित कई जिलों में गुरुवार शाम को तेज बारिश हुई है।
विज्ञापन
1 of 3
इंदौर में गुरुवार रात तेज बारिश हुई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। लगातार उमस और बढ़ते तापमान के बाद बारिश ने मौसम बदल दिया है। इंदौर सहित कई जिलों में गुरुवार शाम को तेज बारिश हुई है।
2 of 3
इंदौर में तेज बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी ट्रफ के चलते वातावरण में भी काफी नमी बढ़ रही है, जिससे एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हुआ है। इंदौर के पश्चिमी इलाके में रात आठ बजे से हवाएं चल रही थीं, साढ़े आठ बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। भोपाल के आसपास के जिलों में तेज पानी गिरा है। मौसम विज्ञानी बता रहे हैं कि छह अगस्त को ओडिशा के पास निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। ऐसा अनुमान है कि यह स्थिति लगभग एक हफ्ते तक बनी रहेगी।
3 of 3
इंदौर में तेज बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, चंबल, उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है, जो बता रहा है कि रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन, अलीराजपुर, बैतूल, बुरहानपुर, धार, खरगोन, झाबुआ, बड़वानी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं शहडोल, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर संभागों के जिलों में, पन्ना, सतना, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, खरगोन, खंडवा, धार, बुरहानपुर जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने का अंदेशा जताया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।