फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: एकतरफा प्यार में पागल युवक युवती की करना चाहता था हत्या, हथियारों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 24 Mar 2022 07:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 07:08 PM IST
सार

इंदौर पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है जो एकतरफा प्रेम में पागल हो गया था। वह युवती की हत्या करने के इरादे से उसे ढूंढ रहा था। उसने ठान लिया था कि युवती ने उसके प्यार को ठुकराया तो उसकी हत्या कर देगा। उसके पास से चाकू, मूसल और रस्सी जब्त की गई है। 

विज्ञापन
Indore: A young man who was madly in love unilaterally wanted to kill the girl, the police arrested him with weapons
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जिसके ऊपर खून सवार था। किसी और का नहीं बल्कि अपनी प्रेमिका का खून करने की नीयत से घूम रहा था। उसने तय कर लिया था कि अगर युवती ने उसके प्रेम को ठुकराया तो उसकी हत्या कर देगा।


विजय नगर पुलिस ने स्कीम नंबर 74 से इस युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू, लोहे का मूसल और रस्सी जब्त हुई। थाना प्रभारी तहजीब काज़ी ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 74 में एक युवक अपने साथ चाकू , मूसल और रस्सी लेकर घूम रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जब थाने लेकर आए तो युवक ने अपना नाम विक्की रायकरवार निवासी गुना बताया। युवक गुना निवासी लड़की से प्यार करता था। एकतरफा प्यार में वह दीवाना हो गया था। पहले लड़की से उसकी बातचीत होती थी लेकिन जब लड़की ने बात बंद कर दी तो उसे ठीक नहीं लगा और उसकी हत्या की साजिश की। गुना में आरोपी और युवती के घर पड़ोस में थे। इसी दौरान उसे युवती से एकतरफा प्यार हुआ। वह युवती को किसी के साथ बात करते या अकेले जाते भी नहीं देख पाता था। युवती एक दोस्त मानकर ही उससे बात करती थी लेकिन युवक उससे प्यार करने लग गया। उम्र में युवती से दस साल बड़े होने के बावजूद युवक प्यार में दीवाना हो गया। इसी बीच करीब एक साल पहले युवती की नौकरी इंदौर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में लग गई। इसके बाद वह इंदौर आ गई। युवक भी इसके चलते इंदौर आकर रहने लगा और यहीं पर छोटा-मोटा काम करने लगा। पुलिस को युवती के मोबाइल से विक्की और युवती दोनों की चैटिंग मिली है। इसमें दोनों के बीच लंबे समय से बातें होती रहती थी। 
Indore: A young man who was madly in love unilaterally wanted to kill the girl, the police arrested him with weapons
आरोपी के पास से जब्त चाकू, मूसल व रस्सी - फोटो : सोशल मीडिया

युवती ने कर दिया था इंकार
कुछ समय पहले जैसे ही आरोपी विक्की ने युवती से अपने प्यार का इजहार किया युवती ने उसे अच्छा दोस्त कह कर मना कर दिया। इसके बाद से दोनों के बीच तनाव रहने लगा और आरोपी उसे मारने की फिराक में घूमने लगा। कुछ दिन पहले आरोपी युवती को ढूंढने स्कीम नंबर 74 में गया लेकिन वह नहीं दिखी। उसे जानकारी लगी कि वह गांव चली गई है तो आरोपी मोबाइल पर मैसेज कर उससे विवाद करने लगा। इसके बाद युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। गुस्से में आरोपी गुना पहुंचा लेकिन तब तक युवती इंदौर लौट आई थी। इस बात से आरोपी को गुस्सा आया और उसने युवती की हत्या करने की सोची। इसी के चलते इंदौर आया और युवती को खोजने लगा। खोजते हुए वह गलती से दूसरे के घर में भी घुस गया। इसके बाद रहवासियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। आरोपी के पकड़े जाने के बाद युवती एफआईआर दर्ज नहीं करवा रही थी। उसे डर था कि परिवार वालों को यदि जानकारी लगी तो उसकी नौकरी छुड़वाकर गांव ले जाएंगे। इसके बाद रहवासियों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed