गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में कई परिवार तवाह हो गए। परिवारों के सुनहरे सपने टूट गए और अपने हमेशा के लिए छूट गए। हादसे में मारे गए लोगों के शव लगातार उनके पैतृक गांव पहुंच रहे हैं। जहां, उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस दौरान ऐसा मंजर देखने को मिल रहा है जो हर किसी को रुला दे रहा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के जिगसौली गांव में भी शनिवार को ऐसा ही मंजर देखने को मिला, जब MBBS छात्र आर्यन राजपूत को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी। आर्यन के गरीब पिता बार-बार बेसुध हो रहे थे। मां भी होश में नहीं थी।
Plane Crash: पहली बार ट्रेन में बैठा, विमान ने मारा, अंतिम विदाई में माता-पिता बेसुध, हर कोई रोया; तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:18 AM IST
सार
Gwalior MBBS Student Final Farewell: ग्वालियर के MBBS छात्र आर्यन राजपूत को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी। आर्यन पहली बार ट्रेन से बैठकर अहमदाबाद गया था, लेकिन विमान हादसे ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
