फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुना: जोगीपुर टोल प्लाजा टोलकर्मियों से भिड़े बराती, चले धारदार हथियार, छह लोग घायल, दो हमलावरों को पकड़ा

Tue, 03 May 2022 03:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 03:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गुना जिले के जोगीपुर टोल प्लाजा पर टोल के पैसे की बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया और हथियार चलने लगे। हमले में छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दो हमलावर भी गिरफ्त में आए हैं।
 

विज्ञापन
Guna: Barati clashed with Jogipur toll plaza toll workers, carried sharp weapons, six people injured, two attackers caught
जोगीपुर टोल प्लाजा पर टोल के पैसे की बात पर विवाद हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के गुना जिले के जोगीपुर टोल प्लाजा पर टोल के पैसे की बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया और हथियार चलने लगे। हमले में छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दो हमलावर भी गिरफ्त में आए हैं।


जानकारी के अनुसार इंदौर से मंगलवार को अक्षय तृतीया पर कुंभराज तहसील में साहू समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हो रहा है। इसमें शामिल होने दो गाड़ियों से बरात जा रही थीं। सुबह 7.15 बजे बरात जोगीपुर टोल प्लाजा पर फास्टैग बैलेंस न होने से टोल कर्मियों ने बरातियों की गाड़ी रोक ली। बरातियों ने टोल अदा नहीं करने की बात की, विवाद यहीं से शुरू हुआ। बरातियों के फोन पर और लोग भी मौके पर पहुंच गए। विवाद बाद में मारपीट में तब्दील हो गया। आरोप है कि बरातियों ने टोल कर्मचारियों पर लाठी और चाकू से हमला कर दिया।
 
Guna: Barati clashed with Jogipur toll plaza toll workers, carried sharp weapons, six people injured, two attackers caught
विवाद बाद में मारपीट में तब्दील हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विवाद बढ़ता देख टोल प्लाजा के गार्ड ने हवाई फायरिंग की। उसके बाद बराती भागने लगे। लेकिन टोल कर्मचारियों ने दो बरातियों को पकड़कर बीनागंज चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। हमले में 6 टोल कर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें ब्यावरा के पंजाबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें एक की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है।
 
Guna: Barati clashed with Jogipur toll plaza toll workers, carried sharp weapons, six people injured, two attackers caught
हमले में 6 टोल कर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें ब्यावरा के पंजाबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : अमर उजाला
टोल प्रबंधन की ओर से बीनागंज चौकी पुलिस को शिकायती आवेदन दिया गया है। इसमें कहा गया है कि कार में फास्टैग बैलेंस न होने पर कार सवार लोग कर्मचारी से विवाद करने लगे, तभी दूसरी लेन पर खड़ी उनके साथियों की गाड़ी से 10-15 लोग आए और मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ उन्होंने काल कर स्थानीय लोगों को बुला लिया, जो तीन बाइक से लाठी और लोहे की राड लेकर आए। इस तरह 20-25 लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। इस दौरान टोल कर्मचारी महेश यादव पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वहीं मारपीट में भगवान यादव, संदीप यादव, नंदराम बंजारा, रवि यादव तथा सोनू आदि को भी चोट पहुंची, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed