फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Digvijay Singh: भाजपा नेता बोले- पहले प्रदेश का बंटाधार कराया, अब कांग्रेस पार्टी का कराने जा रहे

Thu, 29 Sep 2022 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 07:24 PM IST
सार

Digvijay Singh: भाजपा नेता बोले- पहले प्रदेश का बंटाढार कराया, अब कांग्रेस पार्टी का कराने जा रहे Digvijay on the target of BJP leaders of Madhya Pradesh for contesting the election of Congress President

विज्ञापन
Digvijay on the target of BJP leaders of Madhya Pradesh for contesting the election of Congress President
उमा भारती ने दिग्विजय सिंह को दिया था मिस्टर बंटाधार का नाम - फोटो : अमर उजाला
दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नामांकन फॉर्म भी ले लिया है। इधर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा- 



 
Digvijay on the target of BJP leaders of Madhya Pradesh for contesting the election of Congress President
वीडी शर्मा ने भी निशाना साधा। - फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि अगर दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो खुशी की बात होगी। कांग्रेस एक परिवार तक सिमट कर रह गई है और अगर परिवार नहीं आएगा तो परिवार का दरबारी आएगा। शर्मा ने कहा हि जब पार्टी का कोई संगठन ही नहीं होगा तो लोग कहां से मिलेंगे। कांग्रेस में एक ही परिवार सब कुछ बनता रहा है। इसी वजह से कांग्रेस अस्तित्व खोती जा रही है। अब जब परिवार नहीं तो पद पर दरबारी को बैठाने की कोशिशें हो रही हैं। जहां तक दिग्विजय सिंह की बात है तो जिसने देश की संस्कृति और स्वाभिमान के खिलाफ काम करने के साथ भारत के खिलाफ काम करने वाली शक्तियों के साथ खड़ा हुआ है, कांग्रेस ऐसे ही लोगों को ढूंढेगी। 
 
Digvijay on the target of BJP leaders of Madhya Pradesh for contesting the election of Congress President
विश्वास सारंग ने उन्हें बंटाधार कहा है। - फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के नामांकन फॉर्म लेने पर कहा कि हम तो चाहते हैं कि वह अध्यक्ष बनें। सारंग ने कहा कि उनके जहां-जहां पांव पड़े, वहां-वहां बंटाधार हुआ। दिग्विजय जब प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तो प्रदेश का बंटाधार किया, अब कांग्रेस का आगे भगवान ही मालिक है। कांग्रेस गुट और गिरोह में बंटी हुई पार्टी है, उन्हें केवल पद लोलुप्ता के कारण राजनीति करनी है। राहुल गांधी पार्टी को जोड़ नहीं पा रहे और भारत जोड़ने की बात करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Digvijay on the target of BJP leaders of Madhya Pradesh for contesting the election of Congress President
विजय शाह ने कहा है कि वे कांग्रेस का बंटाधार करने जा रहे हैं। - फोटो : फाइल फोटो
मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि उन्होंने पहले मध्य प्रदेश का बंटाधार कराया और अब देश में कांग्रेस पार्टी का बंटाधार कराने के लिए जा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed