फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दमोह: ज्योतिबा फुले जयंती पर सीएम ने पिछड़ा वर्ग सेवा पुरस्कारों का किया वितरण, विकास कार्यों की सौगात दी

Mon, 11 Apr 2022 05:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 05:53 PM IST
सार

दमोह: ज्योतिबा फुले जयंती पर सीएम ने पिछड़ा वर्ग सेवा पुरस्कारों का किया वितरण, विकास कार्यों की सौगात दी

विज्ञापन
Damoh: On Jyotiba Phule Jayanti, CM distributed Backward Classes Service Awards, gifted development works
जनता को संबोधित करते सीएम शिवराज सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह के अवसर पर दमोह जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करने वाले समाज सेवकों को 'मध्यप्रदेश महात्मा ज्योतिबा फुले पिछड़ा वर्ग सेवा राज्य पुरस्कार' से गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार हर वर्ष महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाएगी। इस दिन ऐच्छिक अवकाश दिया जाएगा। राज्य के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्री बाई फुले की जीवनी जोड़ी जाएगी और सीएम राइज स्कूल का नाम भी महात्मा ज्योतिबा फुले जी के नाम पर रखेंगे।
Damoh: On Jyotiba Phule Jayanti, CM distributed Backward Classes Service Awards, gifted development works
विकास कार्यों का लोकार्पण करते सीएम चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी शिक्षा पर सर्वाधिक जोर देते थे। मैं आप सब से महात्मा ज्योतिबा फुले का संदेश कहना चाहता हूं कि बेटियों को भी बेटों की तरह पढ़ाएं। महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने समाज को संदेश दिया कि बेटों की तरह बेटियों को भी पढ़ाइये। उन्होंने समाज को जागरूक करने का काम किया। हम उनके इस संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। बेटियों की शिक्षा व प्रगति के लिए सतत कार्य कर रहे हैं। शिक्षा में हमारी बेटियां भी आगे बढ़े। मेरा सभी बहनों-भाइयों से निवेदन है कि बेटियों को जरूर पढ़ाना। फीस की चिंता मत करना, महात्मा जी के बताए रास्ते पर चलते हुए इसकी व्यवस्था प्रदेश सरकार ने की है। बेटियों की शिक्षा के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता। उनका सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। उनका हम सम्मान करें। गंगा-गीता-गायत्री-सीता-सावित्री-दुर्गा-लक्ष्मी-सरस्वती हैं यह बेटियां। अगर किसी ने भी बेटियों का अपमान किया तो हम सिर्फ एफआईआर नहीं करेंगे बल्कि उनको जीने लायक नहीं छोड़ेंगे।
Damoh: On Jyotiba Phule Jayanti, CM distributed Backward Classes Service Awards, gifted development works
भूमिपूजन करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया
आज अद्भुत दिन है, आज एक ऐसे महात्मा ने जन्म लिया, जिसने माताओं-बहनों और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्री बाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा और उन्नति के लिए अनेक कार्य किये। महात्मा ज्योतिबा फुले जी कहते थे कि "विद्या बिना मति गयी, मति बिना नीति गयी, नीति बिना गति गयी, गति बिना वित्त गया, वित्त बिना शूद गये, इतने अनर्थ, एक अविद्या ने किये||" इसलिए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये। सामाजिक न्याय सामाजिक समरसता के साथ, लेकिन जो विकास की राह में पीछे छूट गये हैं, उनका कल्याण एवं विकास भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है, हमारी प्राथमिकता है। महात्मा ज्योतिबा फुले से प्रेरणा लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग को नीट में 27% आरक्षण व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। उसी रास्ते पर चलकर हमारी सरकार ने भी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक आयोग का दर्जा दिया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मेरे दमोह आगमन पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने यह सुझाव दिया था कि वर्तमान ग्राम पंचायत बटियागढ़ को नगर पंचायत कर दिया जाए। तो मैं उन्हे आश्वस्त करना चाहता हूं कि निश्चित तौर पर बटियागढ़ नगर पंचायत घोषित कर दी जाएगी। ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह भी मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed