{"_id":"62767c0c39d0520b306a64b7","slug":"chhatarpur-demonstration-of-mla-over-water-problem-surrounded-the-municipality-sat-on-dharna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: पानी की समस्या को लेकर विधायक का मटका फोड़ प्रदर्शन, नगर पालिका का घेराव किया, धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: पानी की समस्या को लेकर विधायक का मटका फोड़ प्रदर्शन, नगर पालिका का घेराव किया, धरने पर बैठे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 07 May 2022 07:32 PM IST
सार
छतरपुर जिले क़ी महराजपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक नीरज विनोद दीक्षित ने आज नगर पालिका महाराजपुर का घेराव किया, जहां खाली मटके लेकर पहुंचे और वहां मटके फोड़े।
विज्ञापन
1 of 3
कांग्रेस विधायक नीरज विनोद दीक्षित ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छतरपुर जिले क़ी महाराजपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक नीरज विनोद दीक्षित ने आज नगर पालिका महाराजपुर का घेराव किया, जहां खाली मटके लेकर पहुंचे और वहां मटके फोड़े।
विधायक का आरोप है कि फर्जी तरीके से महाराजपुर नगर पालिका टैंकर रजिस्टर मेंटेन कर रही है। जिसमें कई टैंकर पानी प्रतिदिन नगर में सप्लाई में दिखाया जा रहा है जबकि हकीकत कुछ और ही है और महाराजपुर में पानी की किल्लत जस क़ी तस बनी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यह टैंकर कागजों में सप्लाई हो रहे हैं तो हकीकत में कहां जा रहे हैं।
2 of 3
विधायक का आरोप है कि फर्जी तरीके से महाराजपुर नगर पालिका टैंकर रजिस्टर मेंटेन कर रही है।
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका लेकर गए खाली मटके विधायक ने प्रदर्शन के दौरान फोड़ दिए। उनका कहना था कि जब पानी ही नहीं है तो इनका क्या करेंगे। मटका फोड़ आंदोलन से शायद जिम्मेदारों की आंख खुल जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग विधायक के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। सुचना मिलने पर एसडीएम विनय द्विवेदी मौके पर पहुंचे और विधायक से चर्चा की। बाद में विधायक ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।
3 of 3
सूचना मिलने पर एसडीएम विनय द्विवेदी मौके पर पहुंचे और विधायक से चर्चा की।
- फोटो : अमर उजाला
सात दिन का अल्टीमेटम
विधायक ने कहा है कि अगर सात दिन के अंदर नगर वासियों क़ी पानी क़ी समस्या का समाधान नहीं होता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।