फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023: नए साल के पहले दिन एमपी के इन प्रसिद्ध मंदिरों के कर सकते हैं दर्शन, जानिए कहां, क्या है खास

Ankita Vishwakarma अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 01 Jan 2023 07:48 AM IST
सार

New Year 2023: नए साल के पहले दिन एमपी के इन प्रसिद्ध मंदिरों के कर सकते हैं दर्शन, जानिए कहां, क्या है खास

विज्ञापन
New Year 2023 On the first day of the new year, you can visit these famous temples of MP
मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर - फोटो : अमर उजाला
साल 2022 के खत्म होने में अब बस कुछ ही घंटे और बचे हैं। नए साल का स्वागत करने के लिए हर वर्ग उत्सुक है और सभी 2023 के पहले दिन को खास और यादगार बनाना चाहते हैं। अगर आप भी नए साल का भव्य आगाज करने की सोच रहे हैं, और इसे कैसे सेलिब्रेट करें इसे लेकर कशमकश में हैं, तो हम आपकी मुश्किल को हल कर देते हैं। हम में से बहुत सारे लोग नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ करना चाहते हैं। तो आइए आज आपको मध्यप्रदेश के उन प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के बारे में बताते हैं, जहां दर्शन कर आप नए साल की खुशनुमा शुरुआत कर सकते हैं।  

 
New Year 2023 On the first day of the new year, you can visit these famous temples of MP
महाकाल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
देश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर में साल भर भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। खास मौकों पर लाखों की संख्या में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। नए साल पर आप बाबा महाकाल के दर्शन कर नव वर्ष का मंगलमय स्वागत कर सकते हैं। साथ ही हाल ही में लोकार्पण के बाद दर्शनार्थियों के लिए खुले महाकाल लोक का भ्रमण कर और मालवा के लजीज व्यंजनों का जायका लेते हुए नए साल को खास बना सकते हैं। इस धार्मिक नगरी में हरसिद्धि मंदिर, काल भैरव मंदिर, चिंतामन गणेश मंदिर और मंगलनाथ मंदिर जैसे कई प्रसिद्ध मंदिर हैं आप इनके दर्शन करने भी जा सकते हैं।

Read More:  नए साल पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो जान लीजिए कहां से मिलेगा प्रवेश, कहां करेंगे पार्किंग
New Year 2023 On the first day of the new year, you can visit these famous temples of MP
भोजपुर शिव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
भोजपुर शिव मंदिर
राजधानी भोपाल से महज 30 किमी की दूरी पर स्थित भोजपुर शिव मंदिर मध्यप्रदेश की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत है। हरे भरे पेड़ों से घिरा रास्ता और गुलाबी ठंडक नए साल को और खास बना देगी। 

भोजपुर को एमपी के सोमनाथ के नाम से भी जाना जाता है। नए साल की शुरुआत आप परिवार के साथ भोजपुर शिव मंदिर के दर्शन और पूजा अर्चना के साथ कर सकते हैं। यहां का खुला वातावरण आपको ताजगी से भर देगा और एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। परमार राजा भोज द्वारा निर्मित इस मंदिर में देश का सबसे ऊंचा करीब 40 फीट का शिवलिंग स्थित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2023 On the first day of the new year, you can visit these famous temples of MP
राम राजा मंदिर, ओरछा - फोटो : अमर उजाला
राम राजा मंदिर
ओरछा में कई ऐतिहासिक किले, छतरियां और पर्यटन स्थल हैं। नए साल को यादगार बनाने के लिए ओरछा से बेहतर जगह आपको नहीं मिलेगी। अपने दिन की शुरुआत ओरछा में स्थित भगवान राम राजा सरकार के दर्शन के साथ करते हुए आप ओरछा के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। विलेज लाइफ देखने और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी ओरछा एक खास जगह है।
 
विज्ञापन
New Year 2023 On the first day of the new year, you can visit these famous temples of MP
जुगल किशोर मंदिर, पन्ना - फोटो : अमर उजाला
जुगल किशोर मंदिर
मध्यप्रदेश का पन्ना जिला अपने बेशकीमती हीरों के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। अगर आप नए साल पर पन्ना की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ये जगह बेहद खास है। आप भगवान जुगल किशोर के दर्शनों के साथ नव वर्ष का आगाज कर सकते हैं। साथ ही पन्ना जिले में स्थित नेशनल पार्क की सैर कर सकते हैं। यहां पद्मवती मंदिर, प्राणनाथ मंदिर जैसे कई मंदिर हैं। आप पांडव गुफा, झरना, किलकिला फॉल, घड़ियाल सेंचुरी की सैर भी कर सकते हैं। पन्ना राजा छत्रसाल की राजधानी थी, यहां राजा छत्रसाल से जुड़ी कई विरासतें भी मौजूद हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed