नया साल में एमपी कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ के होर्डिंग लगाए हैं। इन होर्डिंग को लेकर चर्चा भी खूब हो रही हैं। इसमें पीसीसी चीफ कमलनाथ को प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है।
2 of 3
होर्डिंग में पीसीसी चीफ कमलनाथ को बताया भावी सीएम
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ताओं और नेताओं की तरफ से पूरे प्रदेश में होर्डिंग लगाए गए हैं। इन होर्डिंग में नया साल, नई सरकार के साथ लिखा है मध्य प्रदेश की पुकार, कमलनाथ सरकार। इसमें नए वर्ष 2023 की शुभकामनाएं के साथ पीसीसी चीफ कमलनाथ का फोटो लगा है। उनको भावी मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश का बताया गया है।
प्रदेश के अलग-अलग शहरों और इलाको में लगे होर्डिंग में अलग-अलग नारें लिखी है। इसमें छंटेगा अब अंधकार आ रही कमलनाथ सरकार, कल को देने सुनहारा आकार आ रही है कमलनाथ सरकार, नये संकलों के साथ-साथ चलेंगे आस्था और विकास आ रही है कमलनाथ सरकार, मिटेगा अंधकार अब आ रही कमलनाथ सरकार जैसे नारे लिखे हुए हैं।
3 of 3
नए साल पर पूरे प्रदेश में लगाए कमलनाथ के होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
बता दें इससे पहले पीसीसी चीफ ने कांग्रेस की तरफ से कराए कथित सर्वेक्षण पर कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसा कोई सर्वेक्षण नहीं कराया है। मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने का मन बना लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।
सर्वेक्षण को लेकर दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया था कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री और 37 वर्तमान विधायक ही जीत रहे हैं। विपक्ष में रहने के बाद और भारत जोड़ो यात्रा के बाद यह स्थिति क्यों बनी? शीर्ष नेतृत्व संभवत: इसका दे सकता है।