फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Weather Update: प्रदेश में टेम्प्रेचर का टॉर्चर जारी, कोहरे से लिपटी रही सुबह, बारिश ने बढ़ाई ठंड

Mon, 08 Jan 2024 11:02 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 11:02 AM IST
सार

राजधानी में चार दिन से धूप नहीं निकली तो इंदौर में रविवार रात तेज बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। कई जिलों में कोहरा घना हो रहा है। सोमवार को प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है, इंदौर-उज्जैन में ओले भी गिर सकते हैं।

विज्ञापन
MP Weather Update: Temperature torture continues in the state, rain increases cold
फसलों पर जमीं ओस की बूंदें - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में बीते एक हफ्ते से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिन में सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। हालांकि रात में बादलों के कारण ठंड कम लग रही है। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। राजधानी में चार दिन से धूप नहीं निकली तो इंदौर में रविवार रात तेज बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। कई जिलों में कोहरा घना हो रहा है। सोमवार को प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है, इंदौर-उज्जैन में ओले भी गिर सकते हैं।


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक देश के ऊपरी इलाके में साइकोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बना हुआ है। राजस्थानी इलाके में भी एक सिस्टम एक्टिव है। इसका असर एमपी में नजर आ रहा है। इन सिस्टम की वजह से बारिश, कोहरा और हवाएं चल रही हैं। आज से फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो 12 जनवरी तक रहेगा। इससे भी कोहरा और हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद बादल छंट जाएंगे, फिर रातें भी सर्द होने लगेंगी। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर संभाग के जिलों में वर्षा होने के पूरे आसार हैं। इस दौरान उज्जैन संभाग में कहीं-कहीं ओले भी गिरने की आशंका है। 

 
MP Weather Update: Temperature torture continues in the state, rain increases cold
इंदौर में रात को बारिश हुई। - फोटो : amar ujala digital
इंदौर में बारिश ने बढ़ाई ठंड
रात साढ़े आठ बजे शहर के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश का दौर चला। कही रिमझिम बारिश भी हुई। इसके बाद ठंडक और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन तक मौसम इसी तरह का रहेगा। दस जनवरी के बाद मौसम खुल सकता है। दो तीन दिन तक शहर में बादल छाए रहेंगे और धूप कम निकलेगी।  


 
MP Weather Update: Temperature torture continues in the state, rain increases cold
फसलों पर लगातार ओस से उत्पादन कम होने की आशंका जताई जा रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
ओस की बूंदे बन रही फसलो के लिए खतरा
उज्जैन जिले में लगातार कोहरे से जिले में किसान चिंतित है। ज्यादातर फसलों को इस कोहरे के लगातार बने रहने से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि किसानों को कृषि विभाग ने यह सलाह दिसंबर के महीने मे ही जारी कर दी थी। दावा किया जा रहा है कि कोहरे के साथ ओस की बूंदों से गेहूं की फसल को नुकसान होगा, उत्पादन भी घट सकता है। उज्जैन जिले में इस समय 4 लाख 20 हजार हैक्टेयर में गेहूं की बोवनी की गई है। जबकि चने की 12 से 13 हजार हैक्टेयर में बोवनी की गई है। 

जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक के मुताबिक उत्तरी क्षेत्र की पहाडिय़ों से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और टकराने वाला है, जिसके चलते आगामी दिनों में बादल छाने के साथ ही बारिश की संभावना भी मौसम वेज्ञानिक जता रहे हैं। फिलहाल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अफगानिस्तान तक पहुंच गया है, लेकिन इसका प्रभाव पहले ही आ गया। रविवार शाम को 10 से 15 मिनट तेज और मध्यम बारिश होती रही। आगे के तीन दिन बादल छाने और बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Weather Update: Temperature torture continues in the state, rain increases cold
उमरिया में कोहरा छाया रहा - फोटो : सोशल मीडिया
उमरिया में कोहरे की चादर
उमरिया जिले में मौसम लगातार बदल रहा है जहां मौसम लगातार करवटें ले रही है। कभी बारिश होती है तो कभी तेजी धूप खिल जाती है इतना ही नहीं कभी-कभी तो हालात इतने बत्तर हो जाते हैं कि पूरे दिन सूर्य भगवान के दर्शन भी नहीं होते हैं। ऐसा ही ना जरा सोमवार सुबह देखने को मिला, जहां सूर्य भगवान के देरी से निकलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है जहां विजुअलिटी भी कम होती हुई साफ तौर पर देखी जा रही है। 
 
विज्ञापन
MP Weather Update: Temperature torture continues in the state, rain increases cold
शहडोल में सोमवार सुबह छाया कोहरा - फोटो : सोशल मीडिया
कोहरे की सफेद चादर से ढंका शहडोल 
सोमवार की सुबह से ही शहडोल में कोहरे की सफेद चादर ओढ़ रखी है। सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला, सुबह से ही घना कोहरा शहडोल शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में छाया रहा। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोहरे की वजह से सड़क भी सूनी दिखाई दे रही हैं। हाईवे पर बड़े-बड़े वाहन सड़क किनारे खड़े हुए हैं।

वाहन चालकों का कहना है कि कोहरे की धुंध अधिक है जिसकी वजह से सड़कों पर वाहन चलाने में दिक्कतें आ रही है। कोहरा कम होने का वाहन चालकों द्वारा इंतजार किया जा रहा है। कोहरे के साथ-साथ ठंड भी अधिक पड़ रही है तापमान में काफी गिरावट आई है। शहडोल में विजिबिलिटी काफी कम है जिसकी वजह से सड़कों पर चलने वाले वाहन चालक लाइट जलाकर चल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि लगातार एक सप्ताह तक इसी तरह से मौसम बना रहेगा, मौसम वैज्ञानिक यह भी बता रहे हैं कि दो दिनों के अंदर रिमझिम बारिश होने की भी संभावना है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed