फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सीएम आवास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, शिवराज बोले सनातन संस्कृति दिखाएंगी दुनिया को राह

Thu, 07 Sep 2023 11:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Sep 2023 11:42 PM IST
सार

भोपाल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री निवास में सीएम शिवराज ने पूजा अर्चना की। 

विज्ञापन
MP News: Shri Krishna Janmashtami celebrated at CM residence, Shivraj worshiped with his wife.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि धर्म की रक्षा और दुष्टों के संहार के लिए मैं बार-बार जन्म लेता रहूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। हमारी सनातन संस्कृति हजारों साल पुरानी है। सनातन संस्कृति दुनिया को राह दिखाएगी। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने समारोह में पधारे श्रीकृष्ण भक्तों का स्वागत किया और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव, सांसद वी.डी. शर्मा, हितानंद शर्मा, महापौर मालती राय तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वसुधेव कुटुम्बकम के मूल मंत्र पर कार्य कर रहे हैं। मेरी भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सबका मंगल हो, सब निरोगी हों। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि कर्म करो, फल की इच्छा मत करो। मुख्यमंत्री निवास परिसर में वृंदावन के कलाकारों ने बृजवंदना, भक्ति गीत, भजन और नृत्य मधुर संगीत के साथ प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गायक और नर्तक कलाकार दल ने भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति में अनेक भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी भजन गाये। उपस्थित भक्त जन देर रात तक भजन सुनते रहे। भगवान श्रीकृष्ण के लिए गाया गया लोकप्रिय भजन बड़ी देर भई नंदलाला... नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की... और अन्य भजन मुख्यमंत्री निवास में गूंजते रहे।
 
 
MP News: Shri Krishna Janmashtami celebrated at CM residence, Shivraj worshiped with his wife.
सीएम आवास पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
इस्कॉन मंदिर में 50 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया  
भोपाल में जन्माष्टमी उत्सव पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया गया। यहां पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यहां उत्सव की तैयारी दो महीने पहले से शुरू हो गई थी। पूरे मंदिर को रंगीन कपड़ों और  सुगंधित फूलों से खूबसूरती से सजाया गया था। मंदिर के 100 से अधिक भक्त 40,000 लोगों के लिए प्रसाद पकाने में लगे हुए थे। सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रूप में 3000 किलोग्राम से अधिक साबूदाना खिचड़ी, 1000 किलोग्राम आलू  चिप्स, 45000 रसगुल्ला, पेड़ा और फल वितरित किए गए। सायं को गुप्त वृन्दावन का रहस्य पर अद्भुत नाट्य  प्रदर्शन किया गया। जहां जयपुर के श्री राधा गोविंद देवजी मंदिर की अद्भुत कहानी को दर्शाया गया था। मुगलों के आक्रमण के कारण किस प्रकार श्री राधा गोविंद देव के विग्रहों को वृन्दावन से जयपुर स्थानांतरित किया गया, इसका अद्भुत वर्णन किया गया। नाटक के बाद, दूध, दही, अनार, , तरबूज, शहद, घी, नारियल पानी, गंगा जल और अन्य पवित्र नदियों के जल से श्री राधा रमणजी का अभिषेक किया गया। कीर्तन की धुन पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए. हरे कृष्ण के कीर्तन में सभी भक्त बहुत झूम उठे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed