फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: मप्र में भी राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या का आक्रोश, सीहोर-शिवपुरी-राजगढ़ में प्रदर्शन

Wed, 06 Dec 2023 08:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर/शिवपुरी/राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर/शिवपुरी/राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 08:49 PM IST
सार

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। मप्र के कई शहरों में इसके विरोध में प्रदर्शन किए गए हैं। 

विज्ञापन
MP News: Outrage over the murder of Rashtriya Karni Sena President in Madhya Pradesh too
सीहोर में करणी सेना के लोगों ने विरोध में ज्ञापन सौंपा। - फोटो : सोशल मीडिया
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। मप्र के कई शहरों में इसके विरोध में प्रदर्शन किए गए हैं। 


सीहोर में फांसी देने की मांग
बुधवार को करणी सेना परिवार सीहोर, राजपूत समाज, सर्व समाज के तत्वाधान में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम से संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। करणी सेना के सैनिक और राजपूत समाज की ओर ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिस तरह से गोगामेड़ी की हत्या की गई है। उससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर करणी सैनिकों ने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की। हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग भी की गई है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिवार को आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग की है। करणी सेना परिवार द्वारा मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की बात ज्ञापन के माध्यम से कही गई है।

 
MP News: Outrage over the murder of Rashtriya Karni Sena President in Madhya Pradesh too
राजगढ़ में चक्काजाम के बाद ज्ञापन सौंपा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
राजगढ़ में रोका ट्रैफिक
राजगढ़ जिला मुख्यलय के खिलचीपुर नाके पर एकत्रित हुए राजगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आए हुए करणी सैनिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपने के बाद भी वे नेशनल हाईवे का खिलचीपुर और ब्यावरा रोड घेर कर बैठे रहे और लगभग दो घंटे से भी अधिक समय के बाद उनके द्वारा जाम किया हुआ रास्ता खोला गया। बता दें कि शुरुआत में करणी सैनिकों द्वारा नारेबाजी करते हुए सड़क का घेराव किया जा रहा था, और कुछ देर के पश्चात ही राजगढ़ एसडीएम बघेल ज्ञापन लेने के लिए मौके पर पहुंचे और करणी सैनिकों को समझाने के प्रयास किए गए। वे मानने के लिए तैयार नही थे। उक्त प्रदर्शन के दौरान ब्यावरा वा खिलचीपुर रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें दोनो तरफ लग गईं। लगभग एक घंटे के पश्चात अपर कलेक्टर शिव प्रसाद मंडराह मौके पर ही ज्ञापन लेने पहुंचे और राजपूत समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ज्ञापन पढ़कर भी सुनाया और अपनी बात भी रखी। बता दें कि सुबह लगभग 11 बजे के बाद से नेशनल हाईवे की सड़कों पर करणी सैनिकों द्वारा जाम लगाया गया। जाम 2 बजे के बाद खुलवाया गया। खिलचीपुर से ब्यावरा वा ब्यावरा से खिलचीपुर की ओर आने वा जाने वाले वाहन और बसों में सवार आमजन परेशान होते नजर आए।

 
MP News: Outrage over the murder of Rashtriya Karni Sena President in Madhya Pradesh too
शिवपुरी में बाजार बंद कराने के बाद ज्ञापन दिया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
शिवपुरी में बाजार बंद कराया
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्या के विरोध में बुधवार को शिवपुरी में भी प्रदर्शन किया गया। शिवपुरी में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने एक रैली निकाल करके शिवपुरी का बाजार बंद करा दिया। बाजार बंद कराने के दौरान यहां पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं व क्षत्रिय समाज के लोगों ने एकत्रित होकर नारेबाजी की। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर के एडीएम को एक ज्ञापन दिया। राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए इस ज्ञापन में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा उक्त मामले में हत्या आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने की मांग और सीबीआई जांच की मांग की गई। इसके अलावा मृतक परिवार को पांच करोड़ की आर्थिक सहायता दिए जाने व परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान करने सहित अन्य मांगें रखी गईं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed