फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: बॉर्डर पर कमान संभालने वाली IPS सोनाली मिश्रा आज भोपाल में संभालेंगी PM मोदी की सुरक्षा की कमान

Sat, 31 May 2025 06:37 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sat, 31 May 2025 06:37 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  भोपाल के जंबूरी मैदान में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। इस पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था और सुरक्षा की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
MP News: IPS Sonali Mishra, who takes charge at the border, will take charge of PM Modi's security in Bhopal t
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित होने जा रहे महासम्मेलन की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। इसी क्रम में सुरक्षा का जिम्मेदारी मध्यप्रदेश कैडर की वरिष्ठ व तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को मिली है। देश की सीमाओं पर अपनी सूझबूझ और सख्त निगरानी के लिए जानी जाने वाली सोनाली मिश्रा अब पीएम की सुरक्षा की अगुवाई कर रही हैं।


एडीजी सोनाली मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि सभी अधिकारी ड्यूटी पर लगे हैं। हमें पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि हमें जो भी ड्यूटी मिलती है, उसको अनुशासनित और ईमानदारी के साथ निभाते हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें यह अवसर मिला। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। एसपीजी और राज्य पुलिस की संयुक्त तैयारी के बीच विशेष बात यह है कि इस बार सुरक्षा संचालन में महिला अफसरों की भूमिका अहम रहेगी। एडीजी सोनाली मिश्रा को सुरक्षा प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में 6 से अधिक महिला आईपीएस अधिकारी कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, वीवीआईपी मार्ग और अन्य प्रमुख स्थलों पर तैनात रहेंगी। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 50% से अधिक महिला अधिकारी सुरक्षा प्रबंधन की कमान संभालेंगी।

ये भी पढ़ें-  MP News: कांग्रेस विधायक के पोते के अपहरण में चचेरे दादा समेत तीन गिरफ्तार, फिरौती में डेढ़ किलो सोना मांगा था

 
MP News: IPS Sonali Mishra, who takes charge at the border, will take charge of PM Modi's security in Bhopal t
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सोनाली मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
1993 बैच की हैं आईपीएस
सीमाओं से लेकर पीएम तक की सुरक्षा तक की कमान
सोनाली मिश्रा, भोपाल की जन्मी और 1993 बैच की IPS अधिकारी हैं। उन्होंने रायसेन में एसपी, जबलपुर में डीआईजी और पुलिस मुख्यालय में आईजी इंटेलिजेंस जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे बीएसएफ में डेप्युटेशन पर रहते हुए देश की पहली महिला आईजी बनीं, जिन्होंने पंजाब फ्रंटियर की कमान संभाली, जहां उन्होंने 553 किमी लंबी भारत-पाक अटारी सीमा की निगरानी की। इसके बाद उन्होंने कश्मीर घाटी और बीएसएफ मुख्यालय में खुफिया शाखा का भी नेतृत्व किया।

ये भी पढ़़ें-  पीएम का भोपाल दौरा: सुरक्षा से लेकर संचालन तक की कमान नारी शक्ति के हाथों में, दतिया से महिला पाइलट उड़ाएगी विमान

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद 
भोपाल एयरपोर्ट से लेकर जंबूरी मैदान तक रूट का निरीक्षण किया जा चुका है। एसपीजी और राज्य पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के हर बिंदु पर गहन समीक्षा की है। सड़क मार्ग के साथ हेलीकॉप्टर लैंडिंग का वैकल्पिक प्लान भी तैयार रखा गया है। ट्रैफिक डायवर्जन सुबह 6 बजे से लागू रहेगा और शहर की प्रमुख सड़कों पर सजावट व सुरक्षा तैनाती शुरू हो चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed