फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: जंबूरी मैदान जाने वाला हर मार्ग देवी अहिल्याबाई की थीम पर सज रहा, सिर्फ इनके वाहन आएंगे शहर में

Wed, 28 May 2025 10:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 28 May 2025 10:50 PM IST
सार

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर 31 मई को भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे। शहर को देवी अहिल्याबाई के चित्रों और वॉल पेंटिंग से सजाया गया है। आयोजन भाजपा की महिला जोड़ो रणनीति का हिस्सा है।

विज्ञापन
PM Modi: Every road leading to Jamburi Maidan is being decorated on the theme of Devi Ahilyabai
पीएम मोदी के स्वागत में सज रहा भोपाल - फोटो : अमर उजाला
देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती देशभर में मनाई जा रही है। 31 मई को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर प्रदेश स्तरीय आयोजन राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में हो रह है, जिसमें प्रदेश की दो लाख से अधिक महिलाएं शामिल हो रही हैं। आयोजन का नाम महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन रखा गया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करने 31  मई को सुबह 11 बजे भोपाल पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुरक्षा भी चाकचौबंद है।


ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के दौरे की सुरक्षा ADG चयन एवं भर्ती सोनाली मिश्रा के जिम्मे, संभालेंगी सुरक्षा की कमान

 
PM Modi: Every road leading to Jamburi Maidan is being decorated on the theme of Devi Ahilyabai
पीएम मोदी के स्वागत में सज रहा भोपाल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी राजमाता से लोकमाता बनीं देवी अहिल्याबाई  होल्कर की 300वीं जयंती देशभर में मनाकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की बड़ी रणनीति पर कार्य कर ही है। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को लेकर भोपाल को पूरी तरह से सजाया जा रहा है। भोपाल एयरपोर्ट से शहर को जाने वाले मार्ग से लेकर भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) क्षेत्र की कॉलोनियों और आयोजन स्थल जंबूरी मैदान को जाने वाले सभी रास्तों के किनारे की बाउंड्रवॉल को देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्रों, उनके द्वारा कराए गए मंदिरों के जीर्णोंद्वार, नदियों व तालाबों में बनवाए गए घाटों सहित अन्य कार्यों को लेकर चित्र बनाकर पूरे भोपाल को सजाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में मेट्रो स्टेशन निर्माण के चलते आज से 27 जून तक बदला रहेगा मार्ग, जाने कौन सा मार्ग हुआ बंद


 
PM Modi: Every road leading to Jamburi Maidan is being decorated on the theme of Devi Ahilyabai
पीएम मोदी के स्वागत में सज रहा भोपाल - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की तैयारियों के लिए सजा रहा भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार राजधानी भोपाल पहुंच रहे हैं। यह आयोजन भले सरकारी हो, लेकिन सत्ताधारी पार्टी भाजपा भी इसे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री मोदी का भोपाल में भव्य स्वागत करने के लिए पूरे शहर को होर्डिंग-बैनर से पाट रही है। आयोजन स्थल को जाने वाले हर मार्ग पर देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्रों को सजाया जा रहा है। दीवारों पर पेंटिंग बनाई जा रही है। इसके साथ ही शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी लगाए जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed