फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: गणतंत्र के उत्सव "लोकरंग" में दिखेगी विमुक्त एवं घुमंतू संस्कृति की झलक

Thu, 26 Jan 2023 08:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 26 Jan 2023 08:58 PM IST
सार

राज्यपाल ने परेड, लोक नृत्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और झांकियों के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। झांकियों में पहला स्थान जेल विभाग, दूसरा स्थान पर्यटन विभाग और तीसरा स्थान वन विभाग ने प्राप्त किया। सैन्य दलों की श्रेणी में पहला स्थान हॉक फोर्स, दूसरा विशेष सशस्त्र बल और तीसरा स्थान एसटीएफ प्लाटून को प्रदान किया गया।

विज्ञापन
MP News: Glimpses of liberated and nomadic culture will be seen in the Republic festival "Lokrang"
राज्यपाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल मंगू भाई पटेल और संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने रविंद्र भवन में गणतंत्र के उत्सव "लोकरंग" का शुभारंभ किया। राज्यपाल और मंत्री ने वर्ष 2021 के राष्ट्रीय सम्मानों के लिए राष्ट्रीय कबीर सम्मान डॉ. श्याम सुंदर दुबे हटा को, राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान सदानन्द गुप्त गोरखपुर को, राष्ट्रीय इकबाल सम्मान डॉ. सैयद तक़ी हसन आबिदी हैदराबाद को, राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान डॉ. श्रीराम परिहार खण्डवा को और राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान जनजाति कल्याण केन्द्र महाकोशल डिंडोरी को सम्मानित किया। राष्ट्रीय कबीर सम्मान में 3 लाख रूपये और शेष सम्मान में 2 लाख रूपये की सम्मान निधि के साथ शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल और मंत्री ने संस्कृति विभाग के एमपी कल्चर ऐप का रिमोट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। एमपी कल्चर ऐप में संस्कृति विभाग के आयोजनों को जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम की लाइव लिंक भी ऐप में उपलब्ध रहेगी। साथ ही प्रदेश की विभिन्न कला विधाओं की जानकारी भी ऐप से प्राप्त हो सकेगी। एमपी कल्चर ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जिसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
 
 
MP News: Glimpses of liberated and nomadic culture will be seen in the Republic festival "Lokrang"
राज्यपाल मंगू भाई पटेल - फोटो : अमर उजाला
झांकियों के राज्य स्तरीय पुरस्कार
राज्यपाल ने परेड, लोक नृत्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और झांकियों के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। झांकियों में पहला स्थान जेल विभाग, दूसरा स्थान पर्यटन विभाग और तीसरा स्थान वन विभाग ने प्राप्त किया। सैन्य दलों की श्रेणी में पहला स्थान हॉक फोर्स, दूसरा विशेष सशस्त्र बल और तीसरा स्थान एसटीएफ प्लाटून को प्रदान किया गया। असैन्य दल की श्रेणी में पहला स्थान भूतपूर्व सैनिक, दूसरा एनसीसी एयर विंग, तीसरा स्थान संयुक्त रूप से सीनियर डिविजन एनसीसी आर्मी विंग (गर्ल्स) और एनसीसी नेवल विंग को प्रदान किया गया। विद्यालयों में पहला स्थान शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दूसरा हेमा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेल और तीसरा स्थान मानसरोवर पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। लोक नृत्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पहला स्थान भील भगोरिया जनजातीय लोक नृत्य, दूसरा स्थान कोरकू थाटिया लोक नृत्य और तीसरा स्थान गुदुम बाजा लोक नृत्य को मिला।
 
चरैवेति नृत्य नाटिका की हुई प्रस्तुति

लोकरंग में राजस्थान समुदाय के कालबेलिया समुदाय के जीवन पर एकाग्र ‘चरैवेति’ समवेत नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई। इसमें कालबेलिया समुदाय की जीवन परंपरा, संस्कृति को दिखाया गया। नृत्य नाटिका का निर्देशन भोपाल के ख्यात रंगकर्मी और अभिनेता रामचंद्र सिंह ने किया। प्रस्तुति में लगभग 100 कलाकारों ने प्रदर्शन किया। नाटिका में सूत्रधार के रूप में ख्यात अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने किया। नृत्य नाटिका का आलेख योगेश त्रिपाठी-रीवा और अदिति गौड़-भोपाल द्वारा तैयार किया गया।
 
30 जनवरी तक होंगे कार्यक्रम 

रवींद्र भवन परिसर, भोपाल में 30 जनवरी तक लोकरंग उत्सव मनाया जाएगा। लोकरंग के केंद्र में विमुक्त एवं घुमंतू विषय को रखा गया है। लोकरंग में यूक्रेन, यूके, इजिप्ट के साथ देश के 12 राज्यों के लोक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। लोकरंग उत्सव में विविध शिल्प माध्यमों के शिल्पों का मेला “हुनर”, कलात्मक दीपकों की प्रदर्शनी “अभ्यर्थना”, कला एवं संस्कृति विषयक पुस्तको का “पुस्तक मेला”, देशज व्यंजन “स्वाद” प्रदर्शनी, गायन प्रस्तुति पर “लोकराग” भी मुख्य आकर्षण है। लोकरंग में सभी का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed