फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: भोपाल में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने तिरंगा फहराया, बोले- प्रदेश-देश की उन्नति के लिए मिलकर काम करें

Thu, 26 Jan 2023 05:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 26 Jan 2023 05:46 PM IST
सार

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में प्रदेश की प्रगति की जानकारी देते हुए जनता से प्रदेश और देश की उन्नति के लिए काम करने की अपील की।

विज्ञापन
MP News: Governor Mangubhai Patel unfurled the tricolor in Bhopal, said - work together for the progress of th
भोपाल में राज्यपाल ने तिरंगा फहराया - फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। जहां राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने तिरंगा फहराया और सलामी ली। इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय, विधानसभा, नगर निगम समेत सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालयों एवं स्कूल-कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

 
 
MP News: Governor Mangubhai Patel unfurled the tricolor in Bhopal, said - work together for the progress of th
लाल परेड ग्राउंड में मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में प्रदेश की प्रगति की जानकारी देते हुए जनता से प्रदेश और देश की उन्नति के लिए काम करने की अपील की। राज्यपाल ने बताया कि पहली बार राजभवन में जनजातीय प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रकोष्ठ विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, भारिया, सहरिया के संरक्षण एवं विकास, वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम, सिकल सेल एनीमिया और टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन, निर्देशन और निगरानी का प्रभावी कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि जनजातीय बहुल मंडला और श्योपुर जिलों में नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए गए हैं।  
 
 
MP News: Governor Mangubhai Patel unfurled the tricolor in Bhopal, said - work together for the progress of th
राज्यपाल ने परेड की सलामी ली - फोटो : अमर उजाला
झाकियों में अद्भुत बताया मध्य प्रदेश
लाल परेड ग्राउंड पर झांकियों में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की झलक देखने को मिली। यहां देश का पहला  हर घर नल जल जिला बना बुरहानपुर, लाड़ली लक्ष्मियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि, पेसा नियम 2022, खेलो इंडिया युथ गेम्स, वन जिला वन प्रोडक्ट, अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष-2023 में मध्य प्रदेश मिलेट मिशन, डिजीटल एग्रीकल्चर, मध्य प्रदेश साइबर पुलिस समेत अन्य झांकियां प्रदर्शित की गई। जिसमें मध्य प्रदेश को अद्भुत बताया गया। 
 
पीसीसी चीफ कमलनाथ बोले- हम संविधान के साथ खड़े है
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने तिरंगा फहराया। कमलनाथ ने कहा कि 2023 का साल मध्य प्रदेश के भविष्य निर्धारित करने वाला है। उन्होंने जनता से कहा कि आप सत्य का साथ दीजिए। आप भारत की लोकतांत्रिक संस्कृति का साथ दीजिए। आप देश और प्रदेश के भविष्य के लिए संविधान के साथ खड़े होईये। अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए शांत, भाईचारे, प्रेम और एकता का साथ दीजिए। यही भारत देश का मूल भाव है, यही भारत की संस्कृति है। कश्मीर से कन्याकुमारी एक है-यही भारत जोड़ो यात्रा का मूल संदेश हैं।


  
बीजेपी कार्यालय में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री ने किया झंडावंदन
भोपाल बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने झंडावंदन किया। यहां पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, पूर्व संगठन महामंत्री माखन सिंह जी, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा उपस्थित थे। वहीं, आईएसबीटी नगर निगम मुख्यालय में महापौर मालती राय ने तिरंगा फहराया। साथ ही अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।  


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed