फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News:  भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय पर ध्वज फहराया, वीडी शर्मा बोले- आज हर जगह कमल खिल रहा

Sun, 06 Apr 2025 03:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sun, 06 Apr 2025 03:23 PM IST
सार

राजधानी समेत पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इसी तरह अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

विज्ञापन
MP News: Flag hoisted at the state office on BJP foundation day, VD Sharma said - lotus is blooming everywhere
मध्य प्रदेश भाजपा का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में भाजपा का 46वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल रविवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने पार्टी के गौरवमयी इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा और आज हम देख रहे हैं कि हर जगह कमल खिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अटल जी ने सुशासन की नींव रखी थी और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के जीवन में खुशहाली ला रहे हैं।


 
MP News: Flag hoisted at the state office on BJP foundation day, VD Sharma said - lotus is blooming everywhere
भाजपा प्रदेश कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा की शुरुआत 1980 में मुंबई के अधिवेशन से हुई थी, जहां अटल बिहारी वाजपेयी पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। शर्मा ने यह भी बताया कि भाजपा अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय की भविष्यवाणी आज सच हो रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी की भी शुभकामनाएं दी और भाजपा के संस्थापकों पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय के सपने को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूरा किए जाने का जिक्र किया।

 
MP News: Flag hoisted at the state office on BJP foundation day, VD Sharma said - lotus is blooming everywhere
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
ढोल नगाड़ो के साथ आतिशबाजी भी की गई 
राजधानी में अलग-अलग जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के सरकारी निवास पर रामनवमी और स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधायक रामेश्वर शर्मा ढोलों की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ झूमते नजर आए। ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की गई। फूलों की रंगोली से कमल का फूल आकर्षण का केंद्र रहा। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमारा सौभाग्य है की श्रीराम जिनकी प्रेरणा से उनकी कृपा से जन के कल्याण कार्य कर रहें है उन्ही के प्राकट्य दिवस पर भाजपा का स्थापना दिवस है। उन्होंने  श्रीराम नवमी एवं भाजपा के स्थापना दिवस पर बर्धा दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed