फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News:भोपाल में वक्फ बिल के समर्थन में मुस्लिम समाज, महिलाओं ने भी पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

Wed, 02 Apr 2025 11:48 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Wed, 02 Apr 2025 11:48 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में वक्फ बिल 2024 को लेकर मुस्लिम समाज में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। हताई खेड़ा डैम के पास आनंदपुरा कोकता में मुस्लिम समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए सड़कों पर उतरे। महिलाएं भी इस अवसर पर पोस्टर और फूल लेकर पीएम मोदी का धन्यवाद करती नजर आईं।

विज्ञापन
MP News: Muslim community in Bhopal supports Waqf Bill, women also thanked PM Modi
भोपाल में पीएम मोदी की तस्वीर लिए हुए - फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में वक्फ बिल 2024 को लेकर मुस्लिम समाज में खुशी का माहौल है। हताई खेड़ा डैम के पास आनंदपुरा कोकता में मुस्लिम समुदाय के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए सड़कों पर उतरे। यहां महिलाए भी हाथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के पोस्टर लेकर सामने आए। मुस्लिम समुदाय ने भी इस बिल के समर्थन में पोस्टर और फूल लेकर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। इस उत्सव का हिस्सा बनते हुए लोग ढोल बाजे पर नाचते और  आतिशबाजी कर खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस दौरान  मोदी जी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं... नरेंद्र मोदी जिंदाबाद... जैसे पीएम मोदी के समर्थन में युवाओं ने नारे लगाए।  

MP News: Muslim community in Bhopal supports Waqf Bill, women also thanked PM Modi
भोपाल में वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में मुस्लिम समाज - फोटो : अमर उजाला
वक्फ (संशोधन) बिल 2024, वक्फ अधिनियम 1995 में बदलाव करने वाला विधेयक है, जिसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाना और दुरुपयोग को रोकना है। लोकसभा में पेश होने वाले इस बिल में वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम और महिला सदस्यों को शामिल करने, कलेक्टर को संपत्ति सर्वे का अधिकार देने और वक्फ ट्रिब्यूनल के फैसलों को हाईकोर्ट में चुनौती देने का प्रावधान शामिल है।

 
MP News: Muslim community in Bhopal supports Waqf Bill, women also thanked PM Modi
शुक्रिया मोदी जी... लिखे पोस्टर हाथ में लिए महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग शुक्रिया मोदी जी के पोस्टर के साथ नजर आए। साथ में उन्होंने लिखा कि "शुक्रिया मोदी जी, धन्यवाद मोदी जी... मोदी जी हम आपके साथ हैं..."। हाथों में गुलाब के फूल लिए, ढोल-धमाकों के साथ मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष भोपाल में वक्फ बोर्ड संशोधन के समर्थन में सड़कों पर उतरे और जश्न मनाया। नरेंद्र सलूजा ने इसे मुस्लिम समाज की खुशी बताया और कहा कि यह है हकीकत। मुस्लिम समाज खुद खुश है इस बिल से, क्योंकि उन्हें यह उनके हित में है। कांग्रेस चाहे जितनी कोशिश कर ले, झूठ बोलकर गुमराह करने की, उसके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed