फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सीएम यादव ने दशहरा पर धोती कुर्ता पहनकर की मां काली की पूजा, बोले- यह हमारी सनातन परंपरा

Sat, 12 Oct 2024 02:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Oct 2024 02:09 PM IST
सार

दशहरा के अवसर पर  मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम मोहन यादव ने वैदिक विधि से मां काली की पूजा अर्चना की, शस्त्रों और वाहनों का भी पूजन किया।

विज्ञापन
MP News: CM worshiped Shakti Swarupa Maa Kali wearing dhoti and kurta, wished the public on Dussehra festival.
सीएम डॉ. मोहन यादव मां काली की पूजा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री निवास पर शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों के पूजन अवसर पर मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारियों सहित समस्त स्टाफ शस्त्र पूजन का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, जो हिंदू सनातन परंपरा से जुड़ा हुआ है। यह व्यक्ति को उसके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और अधर्म के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।


 
MP News: CM worshiped Shakti Swarupa Maa Kali wearing dhoti and kurta, wished the public on Dussehra festival.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम आवास पर शस्त्र पूजन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया और अहिल्या देवी की 300वीं जयंती पर दशहरा पर्व समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को भी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरे का पर्व हमारी सनातन संस्कृति से जुड़ा हुआ है और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

 
MP News: CM worshiped Shakti Swarupa Maa Kali wearing dhoti and kurta, wished the public on Dussehra festival.
सीएम डॉ. यादव पूजा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष का दशहरा विशेष रूप से अहिल्या देवी की 300वीं जयंती और राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्मोत्सव को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि अहिल्या देवी ने सदैव अपने राज्य और अखंड भारत की सुरक्षा के लिए सुशासन का पालन किया। उनका शासन एक उदाहरण है कि उनके राज्य पर कभी आक्रमण नहीं हुआ। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: CM worshiped Shakti Swarupa Maa Kali wearing dhoti and kurta, wished the public on Dussehra festival.
सीएम अहिल्या देवी की पूजा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक वस्त्र धोती-कुर्ता धारण कर मुख्यमंत्री निवास पर वैदिक विधि से शस्त्रों का पूजन किया। इस अवसर पर सुरक्षा अधिकारी, कर्मचारी और समस्त स्टाफ भी शस्त्र पूजन का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि शस्त्र पूजन का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, जो हमें अधर्म के खिलाफ लड़ने और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।

 
विज्ञापन
MP News: CM worshiped Shakti Swarupa Maa Kali wearing dhoti and kurta, wished the public on Dussehra festival.
सीएम अपने वाहनों की पूजा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने विजयादशमी को विशेष महत्व देते हुए कहा कि यह पर्व न केवल धार्मिक रूप से बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है। देश का पूरा सनातन समाज आज शस्त्र पूजन करके दशहरा मना रहा है। उन्होंने कहा कि दशहरा का त्यौहार हमें शक्ति, साहस और विजय की याद दिलाता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed