फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव का महोत्सव: CM बोले-सरकार जनजातीय नायकों के शौर्य को पहुंचाएगी जन-जन तक

Mon, 10 Nov 2025 08:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Nov 2025 08:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा इतिहास जनजातीय सूरवीरों और महापुरुषों की गौरवगाथाओं से भरा है। अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जनजातीय समाज ने जंगलों से आंदोलन शुरू किया था। 
 

विज्ञापन
Festival of Tribal Pride on Birsa Munda's birth anniversary: CM said – the government will take the bravery
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय संगठक वी सतीश ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनजातीय संकुल विकास परियोजना विषयक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव और सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यशाला के विभिन्न सत्रों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और देश में जनजातीय समाज के गौरव और उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत मध्यप्रदेश से हुई थी, और इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी।


ये भी पढ़ें-  कैबिनेट बैठक: सीएम ने ओंकारेश्वर परियोजना की बढ़ी लागत को दी मंजूरी, लाडली बहनों को भी अब मिलेंगे 1500 रुपये

 
Festival of Tribal Pride on Birsa Munda's birth anniversary: CM said – the government will take the bravery
भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
जनजातीय महापुरुषों की गौरवगाथाओं से भरा है इतिहास 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा इतिहास जनजातीय सूरवीरों और महापुरुषों की गौरवगाथाओं से भरा है। अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जनजातीय समाज ने जंगलों से आंदोलन शुरू किया था। रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं ने अपने अदम्य साहस से दुश्मनों को परास्त किया और अपना बलिदान दिया। उन्होंने बताया कि रानी दुर्गावती की 300वीं जयंती प्रदेश सरकार ने भव्य रूप से मनाई और उनके शौर्य को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किया है।

ये भी पढ़ें-  MP News: भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर और आलीराजपुर में होंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम

 
Festival of Tribal Pride on Birsa Munda's birth anniversary: CM said – the government will take the bravery
भाजपा कार्यालय में सभी पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पेसा एक्ट से जनजातीय समाज को उनके अधिकार लौटाए 
डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय समाज को उनके जल, जंगल और जमीन के अधिकार लौटाए हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने 47,296 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 3,000 से बढ़ाकर 4,000 रुपए किया गया है। वहीं, 2.89 लाख व्यक्तिगत और 28,754 सामुदायिक वन अधिकार दावे स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनजातीय युवाओं को सिविल सेवा, नीट, क्लैट, आईआईटी, एनएलआईयू, एआईआईएमएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दिला रही है और 50,000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि सिकल सेल मिशन, आहार अनुदान योजना, पीएम जनमन योजना और धरती आबा योजना जैसे कार्यक्रमों से जनजातीय अंचलों में अभूतपूर्व विकास हो रहा है।

ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश के आठ नगर निगमों को मिलेंगी 972 इलेक्ट्रिक बसें, जल्द शुरू होगी ई-बस सेवा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Festival of Tribal Pride on Birsa Munda's birth anniversary: CM said – the government will take the bravery
सीएम डॉ. यादव ने जनजातीय गौरव रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया - फोटो : अमर उजाला
11 से 15 नवंबर तक होगे कई कार्यक्रम 
डॉ. यादव ने कहा कि 11 से 15 नवंबर तक पूरे प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य शिविर, जनजातीय सम्मेलन, यात्राएं, जनजातीय कला और व्यंजन मेले, महानायकों पर संगोष्ठियां और हितलाभ वितरण शामिल होंगे। जबलपुर और अलीराजपुर में भव्य समापन समारोह आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार भगवान बिरसा मुंडा जैसे समाज सुधारकों के शौर्य और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार न केवल इतिहास को सम्मान दे रही है, बल्कि भविष्य की दिशा तय कर रही है। जनजातीय समाज के सशक्तिकरण से ही मध्यप्रदेश का समग्र विकास संभव है। 

ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल में 21 वर्षीय मॉडल की संदिग्ध मौत, प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान; मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में

रैली के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके और सावित्री ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर रैली रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो 24 जिलों की 47 विधानसभा क्षेत्रों में जनजागरण यात्राएं करेंगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed