फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State level programs will be held in Jabalpur and Alirajpur on the birth anniversary of Lord Birsa Mu

MP News: भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर और आलीराजपुर में होंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Mon, 10 Nov 2025 06:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Nov 2025 06:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर और आलीराजपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। उन्होंने किसानों को भावांतर योजना और उपभोक्ताओं को समाधान योजना से मिली राहत पर बधाई दी।

 

विज्ञापन
MP News: State level programs will be held in Jabalpur and Alirajpur on the birth anniversary of Lord Birsa Mu
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भव्यता से मनाई जाएगी। इस अवसर पर जबलपुर और आलीराजपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें जनजातीय नायकों पर प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समुदाय के प्रगतिशील किसान, युवा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भावांतर योजना और समाधान योजना से लाभान्वित हुए किसानों व उपभोक्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को देवास से किसानों के खातों में भावांतर योजना की राशि अंतरित की जाएगी। इस योजना के तहत अब तक 9 लाख 36 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मॉडल रेट से किसानों में उत्साह है और कई किसान संगठन आभार यात्राओं का आयोजन करना चाहते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कैबिनेट बैठक: सीएम ने ओंकारेश्वर परियोजना की बढ़ी लागत को दी मंजूरी, लाडली बहनों को भी अब मिलेंगे 1500 रुपये
विज्ञापन


समाधान योजना से 90 लाख उपभोक्ताओं को राहत
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली बिलों का भुगतान न कर पाने वाले 90 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को समाधान योजना का लाभ मिलेगा। इसमें तीन माह या उससे अधिक समय से बकाया रखने वाले घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि और औद्योगिक उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट दी जाएगी। उन्होंने मंत्रीगण से इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: जनाधार मजबूत करने में जुटी भाजपा, ट्राइबल बेल्ट में फिर बढ़ाएगी पहुंच, जनजातीय गौरव यात्रा निकालेगी


भारत पर्व में दिखेगा मध्यप्रदेश का गौरव
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के केवड़िया में आयोजित भारत पर्व में 11 नवंबर को मध्यप्रदेश दिवस कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें 75 कलाकार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोककला और पौराणिक विरासत को प्रदर्शित करेंगे। बता दें इस कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे। 

ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल में लकड़ी के टालों में भीषण आग, 25 दमकलें मौके पर, 6 टालों तक पहुंचीं लपटें

नक्सल विरोधी नीति में मिली बड़ी सफलता
मुख्यमंत्री ने बताया कि लांझी, बालाघाट की महिला नक्सली सुनीता ने 1 नवंबर को आत्मसमर्पण किया। उस पर 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश पुलिस और आत्मसमर्पण नीति की बड़ी सफलता बताया। राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से 31 मार्च 2026 तक नक्सल गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें- Rewa News: रीवा से दिल्ली के लिए तीन दिन मिलेगी फ्लाइट, 10 नवंबर से होगी शुरुआत

क्रिकेटर क्रांति गौड़ को मिलेगा एक करोड़ का पुरस्कार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप 2025 जीतने पर बधाई दी और बताया कि छतरपुर जिले के घुवारा की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उनका सम्मान 15 नवंबर को जबलपुर में बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed