फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Eight municipal corporations of Madhya Pradesh will get 972 electric buses, e-bus service will start

MP News: मध्यप्रदेश के आठ नगर निगमों को मिलेंगी 972 इलेक्ट्रिक बसें, जल्द शुरू होगी ई-बस सेवा

Mon, 10 Nov 2025 09:16 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Nov 2025 09:16 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के आठ शहरों में अब सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें। केंद्र सरकार ने 972 ई-बसों के संचालन को मंजूरी देकर पर्यावरण अनुकूल शहरी परिवहन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

 

विज्ञापन
MP News: Eight municipal corporations of Madhya Pradesh will get 972 electric buses, e-bus service will start
ई बसें (फाइल फोटो) - फोटो : X/@kgahlot

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहरी परिवहन को और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रदेश के आठ नगर निगमों को कुल 972 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मंजूरी प्रदान की है। इन बसों के संचालन से डीजल और पेट्रोल वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी।  केंद्र से स्वीकृत ई-बसें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, देवास और सतना नगर निगमों को मिलेंगी।
विज्ञापन


इनमें भोपाल को 195, इंदौर को 270, ग्वालियर को 100, जबलपुर को 200, उज्जैन को 100, सागर को 32, देवास को 55 और सतना को 20 बसें आवंटित की गई हैं। राज्य सरकार ने सभी नगर निगमों को बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन से संबंधित आवश्यक ढांचा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक नगर निगम में चार्जिंग पॉइंट और परिचालन सुविधाओं का कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'देश के दुश्मनों के सुर में सुर मिलाती है कांग्रेस’, बिहार में गरजे CM बोले- जो राम का नहीं,वो किसी का नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र और राज्य दोनों खर्च वहन करेंगे 
ई-बस परियोजना पर होने वाला खर्च केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से वहन करेंगे। बुनियादी ढांचा निर्माण के लिए केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत राशि प्रदान करेगी। वहीं चार्जिंग पॉइंट्स के निर्माण पर केंद्र सरकार 100 प्रतिशत वित्तीय सहायता देगी। बसों का संचालन जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यह सेवा आम नागरिकों को सस्ती, सुरक्षित और ईको फ्रेंडली परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी।

ये भी पढ़ें-  MP News: बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे को मिली क्लीन चिट, डीएफओ के आरोप जांच में साबित नहीं हुए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed