फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुबई में CM मोहन यादव का पहला दिन: प्रवासी उद्योगपतियों से मुलाकात, मिले करोड़ों के निवेश प्रस्ताव

Sun, 13 Jul 2025 08:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 13 Jul 2025 08:49 PM IST
सार

CM Mohan Yadav's first day in Dubai: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा की शुरुआत निवेश और रणनीतिक संवाद के लिहाज से बेहद सफल रही। पहले ही दिन दुबई में 35 से अधिक प्रवासी उद्योगपतियों और CEO से मुलाकात हुई, जिन्होंने मध्यप्रदेश में शिक्षा, सस्टेनेबल सिटी और वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश प्रस्ताव रखे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अरब संसद के अध्यक्ष से भी शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav's first day in Dubai: Met 35+ expatriate industrialists, received investment proposals worth th
सीएम डॉ. यादव ने दुबई में निवेशकों के साथ की बैैठक - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा के पहले दिन ही मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश की संभावनाओं को लेकर बड़ी सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली। दुबई में आयोजित एक विशेष निवेशक संवाद में इंदौरी इंटरनेशनल बिजनेस नेटवर्क (IIBN) के 25 से अधिक CEO और 15 से ज्यादा प्रवासी उद्यमियों ने मध्यप्रदेश में निवेश के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार प्रवासी भारतीयों को निवेश के लिए हरसंभव सहयोग और अनुकूल वातावरण देगी। दुबई में स्थित ताज होटल में हुए इस कार्यक्रम में IIBN के सदस्यों ने बताया कि यूएई में 750 से अधिक सदस्य कार्यरत हैं, जिनमें व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर, बैंकर्स और शिक्षाविद शामिल हैं। कार्यक्रम में अजय कसलीवाल, प्रेम भाटिया, अंजू भाटिया, निलेश जैन, मनोज झारिया, नसीर खान और अमित श्रीनिवास ने मुख्यमंत्री को विस्तार से निवेश योजनाओं की जानकारी दी।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'Madhya Pradesh Global Dialogue 2025' के अंतर्गत आज दुबई में इंदौरी इंटरनेशनल बिजनेस नेटवर्क (IIBN) के सम्मानित सदस्यों के साथ मध्यप्रदेश में निवेश की असीम संभावनाओं, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और परस्पर सहयोग के अवसरों पर विस्तार से संवाद किया। अत्यंत प्रसन्नता हुई कि IIBN के प्रतिनिधियों ने अपने मूल नगरों से पुनः जुड़ने की गहरी इच्छा व्यक्त की और भोपाल, देवास, उज्जैन, धार, पीथमपुर जैसे शहरों में व्यवसाय स्थापित करने में गहरी रुचि दिखाई है। भारत के 'हृदय प्रदेश' में वैश्विक उद्योग जगत का हार्दिक अभिनंदन!

 
CM Mohan Yadav's first day in Dubai: Met 35+ expatriate industrialists, received investment proposals worth th
सीएम का वेस्ट जोन ग्रुप दुबई की तरफ से कलाकृति भेंट कर स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
सस्टेनेबल सिटी के लिए 1000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
इस अवसर पर दुबई में रहने वाले सीए प्रवीण मेहता ने वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए निजी क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की लागत से एक परियोजना और शून्य कार्बन उत्सर्जन वाले सस्टेनेबल सिटी के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार भी उन वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए विशेष कार्यक्रम चला रही है, जिनके बच्चे विदेशों में हैं। उन्होंने कहा, “अगर आपके बच्चे बाहर हैं, तो हम आपका परिवार हैं।” मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और संबंधित कलेक्टर इन वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

 
CM Mohan Yadav's first day in Dubai: Met 35+ expatriate industrialists, received investment proposals worth th
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से दुबई में मध्यप्रदेश मूल के व्यवसाईयों ने भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किय - फोटो : अमर उजाला
विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस का प्रस्ताव
कार्यक्रम में दुबई स्थित फ्यूचर वाइज एजुकेशन की सीईओ सुश्री अंजू भाटिया ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत मध्यप्रदेश में विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस की स्थापना का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय डिग्री अपने ही राज्य में प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। श्री प्रेम भाटिया ने बताया कि वे इंदौर से दुबई आने वाले शुरुआती परिवारों में से एक हैं। आज उनकी बदौलत 400 से अधिक परिवार यूएई में रोजगार प्राप्त कर सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Mohan Yadav's first day in Dubai: Met 35+ expatriate industrialists, received investment proposals worth th
अरब संसद अध्यक्ष मोहम्मद अल यामाहि से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
अरब संसद अध्यक्ष से हुई उच्चस्तरीय चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी दुबई यात्रा के पहले दिन अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अल यामाहि से शिष्टाचार भेंट भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें मध्यप्रदेश की उद्योग हितैषी नीतियों, ऊर्जा, खनिज, खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स और हरित निवेश जैसे क्षेत्रों की जानकारी दी और उन्हें एनर्जी समिट में भाग लेने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश “भारत का हृदय” है, जहां आठ करोड़ से अधिक जनसंख्या, समृद्ध वन क्षेत्र, और वन्यजीवों की भरपूर विविधता है। उन्होंने राज्य को "विश्व की टाइगर राजधानी" और "चीता पुनर्वास का वैश्विक मॉडल" बताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विज्ञान, टेक्नोलॉजी और हरित ऊर्जा में यूएई के साथ पायलट प्रोजेक्ट्स शुरू करने को इच्छुक है। 
 
विज्ञापन
CM Mohan Yadav's first day in Dubai: Met 35+ expatriate industrialists, received investment proposals worth th
मुख्यमंत्री का दुबई स्थित होटल ताज पहुंचने पर लाड़ली बिटिया ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में कृषि, हस्तशिल्प, फार्मा, पर्यटन, औद्योगिक पार्क और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश के असीम अवसर हैं। उन्होंने कहा, “हमारी आकांक्षा है कि मध्यप्रदेश भारत-यूएई की बढ़ती साझेदारी में एक सक्रिय और महत्वपूर्ण भागीदार बने।”
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed