फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhopal News: चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, पूरा सामान खाक, झुलसे बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती

Wed, 05 Mar 2025 12:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Mar 2025 12:25 PM IST
सार

भोपाल के निशातपुरा इलाके में चाय बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से एक्टिवा में आग लग गई, जिससे कमरा जलकर खाक हो गया। आग बुझाने की कोशिश में बुजुर्ग प्रेमनारायण हाड़ा झुलस गए। दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 

विज्ञापन
Bhopal News: Fire broke out in the house due to spark from the stove, all the belongings burnt to ashes
भोपाल में आग से गृहस्थी हुई खाक - फोटो : अमर उजाला
भोपाल के निशातपुरा इलाके में बुधवार की सुबह एक मकान में आग लग गई। बुजुर्ग व्यक्ति चूल्हे पर चाय बना रहे थे, इसी दौरान उससे निकली चिंगारी से पास में खड़ी एक्टिवा ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते ही कमरे में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। कमरे में फैली आग का बुझाने की कोशिश करते वक्त बुजुर्ग व्यक्ति भी उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


 
Bhopal News: Fire broke out in the house due to spark from the stove, all the belongings burnt to ashes
भोपाल में आग से गृहस्थी हुई खाक - फोटो : अमर उजाला
फायर ब्रिगेड के फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि प्रेमनारायण हाड़ा निशातपुरा इलाके की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। वे एसबीआई के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वे घर में एक कमरे में अकेले रहते हैं जबकि परिवार के बाकी लोग घर के दूसरे हिस्से में रहते हैं। रोजाना की तरह बुधवार की सुबह वे चूल्हे पर चाय बना रहे थे। इस दौरान उनकी एक्टिवा गाड़ी भी पास ही खड़ी थी। चूल्हे से निकली एक चिंगारी से एक्टिवा गाड़ी में आग लग गई। चंद पलों में ही एक्टिवा धू-धू कर जलने लगी। एक्टिवा की आग से कमरे के भीतर रखे सामान में भी आग लगने लगी। 

प्रेमनारायण ने आग बुझाने की कोशिश की तो वे भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। देखते ही देखते ही कमरे में रखे बाकी सामान में भी आग लग गई। घर से धुआं निकलता देखे परिवार के अन्य लोग व पड़ोसी पहुंचे तथा आग बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान कबाड़खाना फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी मौके पहुंच गई तथा करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में झुलसे प्रेमनारायण को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed