फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhopal Election: कांग्रेस का संकल्प पत्र जारी, भोपाल में हाउस टैक्स और पानी का बिल आधा करेगी कांग्रेस

Mon, 27 Jun 2022 06:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 06:32 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने संकल्प पत्र का विमोचन किया। पार्टी ने घोषणा की है कि निगम में कांग्रेस का महापौर बनने पर भोपाल की जनता का हाउस टैक्स और पानी का बिल आधा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Bhopal Election: Congress's resolution issued, Congress will halve house tax and water bill in Bhopal
कांग्रेस पार्टी ने भोपाल नगर निगम के लिए सोमवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस पार्टी ने भोपाल नगर निगम के लिए सोमवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने घोषणा की है कि निगम में कांग्रेस का महापौर बनने पर भोपाल की जनता का हाउस टैक्स और पानी का बिल आधा कर दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने संकल्प पत्र का विमोचन किया। 


कमलनाथ ने कहा कि पंचायत चुनाव में ही मध्य प्रदेश की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता कांग्रेस के साथ है। भाजपा सरकार की ओर से पुलिस, पैसा और प्रशासन के दुरुपयोग के बावजूद पंचायत चुनाव में जनता कांग्रेस के साथ आई है। जो काम गांव की जनता ने किया है, वही काम पूरे प्रदेश के नगरों की जनता भी करने वाली है।

कमलनाथ ने कहा कि 16 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि विभा पटेल और हम सब मिलकर भोपाल का विकास करेंगे। कमलनाथ ने कहा कि विभा पटेल पहले भी शहर की महापौर रह चुकी हैं, उन्हें विकास कार्य करने का अनुभव है, वे समाजसेवी हैं। कांग्रेस की महापौर भोपाल का विकास उस स्तर पर करेंगी, जैसा विकास राजधानी का होना चाहिए।
Bhopal Election: Congress's resolution issued, Congress will halve house tax and water bill in Bhopal
संकल्प पत्र में विभा पटेल की ओर से भोपाल की आम जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं का पूरी तरह ख्याल रखा गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
संकल्प पत्र में विभा पटेल की ओर से भोपाल की आम जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं का पूरी तरह ख्याल रखा गया है। जिसमें हाउस टैक्स को आधा किए जाने और पानी के बिल को आधा किए जाने की घोषणा प्रमुख है। कांग्रेस पार्टी ने नारा दिया धूल मुक्त भोपाल-भूल मुक्त नगर निगम। संकल्प पत्र में संपत्ति कर एवं जल दर का युक्तियुक्तकरण कर जनता को राहत देने एवं प्रमुख रूप से पेयजल एवं सीवर समस्या को योजनाबद्ध तरीके से हल किए जाने की बात कही गई है। सीनियर सिटीजन को संपत्ति कर में 5 प्रतिशत छूट दिए जाने की बात भी कही गई है। जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर बड़े तालाब और कोलार से पानी सप्लाई नेटवर्क को नर्मदा जल के नेटवर्क से जोड़ने की बात की गई है, जिससे जल प्रदाय नेटवर्क को सुदृढ़ किया जा सकेगा। 
 
Bhopal Election: Congress's resolution issued, Congress will halve house tax and water bill in Bhopal
कमलनाथ ने कहा कि 16 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
संकल्प पत्र में मेयर हेल्पलाइन शुरू कर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने की बात को प्रमुखता से रखा गया है। बारिश के दौरान जगह-जगह होने वाले जलभराव की समस्या का हरसंभव समाधान किए जाने के वादे के साथ-साथ अवैध कॉलोनियों को वैध करने की बात भी कही गई है। इसके अलावा फ्री वाईफाई सुविधा एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नेटवर्क को आधुनिक तथा सुदृढ़ करवाने की घोषणाओं को भी संकल्प पत्र में प्रमुखता से रखा गया है।

इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी विभा पटेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, पीसी शर्मा, आरिफ मसूद, कैलाश मिश्रा और जहीर अहमद विशेष रूप से उपस्थित थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed