फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जवाबदेही की मिसाल: इस कलेक्टर ने अपने ही ऊपर लगा लिया जुर्माना, यह थी वजह

Wed, 02 Dec 2020 12:39 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 02 Dec 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh Rajgarh collector neeraj kumar imposed a fine on himself  after getting a complaint
राजगढ़ कलेक्टर - फोटो : self
अधिकतर आपने देखा होगा कि कलेक्टर या आला अधिकारी अपने अधीनस्थ या दूसरों पर जुर्माना लगाते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें कलेक्टर ने खुद पर ही जुर्माना लगा लिया।

योजनाओं की समीक्षा के लिए बुलाई थी बैठक

Madhya pradesh Rajgarh collector neeraj kumar imposed a fine on himself  after getting a complaint
राजगढ़ कलेक्टर - फोटो : self
दरअसल, मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के कलेक्टर नीरज कुमार ने जनता की समस्याओं का समाधान समय पर न कर पाने के कारण खुद के ऊपर जुर्माना लगा दिया है। उन्होंने सरकारी योजनाओं को समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित पड़े करीब 1,140 शिकायतों पर अलग-अलग विभागों पर 100 प्रति शिकायत के हिसाब से 1 लाख 13 हज़ार से अधिक का जुर्माना लगाया है।
 

लापरवाही करने वालों के खिलाफ लिया एक्शन

Madhya pradesh Rajgarh collector neeraj kumar imposed a fine on himself  after getting a complaint
राजगढ़ कलेक्टर - फोटो : self
इन शिकायतों में एक शिकायत कलेक्टर से जुड़ी थी। ऐसे में कलेक्टर ने खुद पर 100 रुपए का जुर्माना लगा लिया। इसके अलावा कलेक्टर ने लापरवाही करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की। कलेक्टर ने क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी छापीहेड़ा, पिपलिया कलंक एमएस मंसूरी और पीएस दांगी को लापरवाही बरतने के कारण उन्हें निलंबित करने का आदेश दे दिया। साथ ही, कलेक्टर ने सारंगपुर तहसीलदार, जनपद सीईओ सारंगपुर , जिला शिक्षा अधिकारी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भेज दिया। राजगढ़ तहसीलदार को भी बैठक में शामिल न होने पर नोटिस भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी को दर्ज करना होता है प्रतिवेदन

Madhya pradesh Rajgarh collector neeraj kumar imposed a fine on himself  after getting a complaint
राजगढ़ कलेक्टर - फोटो : self
राजगढ़ के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने खुद पर जुर्माना लगने के बात मीडिया से बातचीत में बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर जिले के सभी अधिकारी होते हैं। हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का एक निश्चित समय में अधिकारी को अपना प्रतिवेदन दर्ज करना होता है। दो महीने पहले खुद मैंने ही अधिकारियों से बोला था कि अपना प्रतिवेदन समय पर दर्ज करें।
विज्ञापन

सही तरीके से नहीं दर्ज हुए थे प्रतिवेदन

Madhya pradesh Rajgarh collector neeraj kumar imposed a fine on himself  after getting a complaint
राजगढ़ कलेक्टर - फोटो : self
उन्होंने बताया कि बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि एक हज़ार शिकायतों का प्रतिवेदन सही तरीके से दर्ज नहीं हुआ है। एक शिकायत मेरे स्तर पर भी लंबित पड़ी थी। इसलिए दूसरो पर जुर्माना लगने के साथ साथ अपने ऊपर भी जुर्माना लगा लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed