फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाल झंडे को डुबोया, लाल टोपी को डुबा देंगे, अब केसरिया का समय आ गया है: योगी आदित्यनाथ

Tue, 06 Mar 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath speaks in vidhansabha.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए हुए समाजवादी पार्टी पर तगड़े हमले किए। उन्होंने पूर्वोत्तर में चुनाव के नतीजों का उल्लेख करते हुए कहा कि त्रिपुरा में लाल झंडे को डुबो दिया, प्रदेश में लाल टोपी को डुबो देंगे। अब केसरिया का समय आ गया है। केसरिया वैभव का प्रतीक है। अब लाल टोपी के सफाया होने का समय है। वहीं, योगी ने गोरखपुर व फूलपुर के होने वाले लोकसभा उपचुनाव में बसपा के सपा को समर्थन देने पर तंज किया कि हार की हताशा में ही आप (समाजवादी पार्टी) बसपा की गोद में बैठ गए। सपा-बसपा के साथ-साथ कांग्रेस के सदस्य के टोका-टाकी करने पर योगी ने कहा कि आपका तो खाता ही नहीं खुला।



बसपा अब ‘बहुजन समाजवादी पार्टी’
योगी ने लोकसभा उपचुनाव में सपा और बसपा के साथ आने पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कभी-कभी मेरे मुंह से निकल जाता था बहुजन समाजवादी पार्टी। आज यह बात सच हो गई। बसपा अब बहुजन समाजवादी पार्टी हो गई है। उन्होंने बसपा के नेता लालजी वर्मा से कहा कि आप को मुबारक हो। सपा को कंधे पर ढोइये लेकिन ये सुधरेंगे नहीं। हमने तो आपके स्मारकों का संरक्षण किया। ये तो ध्वस्त करना चाहते थे। चाय पर बैठिएगा तो ये भी पूछिएगा कि आगे कोई गेस्ट हाउस कांड तो नहीं होगा। गोरखपुर व फूलपुर के नतीजे दिखा देंगे कि दोस्ती कितनी परवान चढ़ी।

yogi adityanath speaks in vidhansabha.

आज के दौर का सबसे बड़ा अंधविश्वास है समाजवाद
योगी ने कहा कि समाजवाद आज के दौर का सबसे बड़ा अंधविश्वास है। बकौल योगी समाजवाद के बारे में आचार्य रजनीश ने कहा कि समाजवाद अमीरों को गरीब, गरीबों को गुलाम, बुद्धिजीवियों को बेवकूफ और नेताओं को शक्तिशाली बनाता है। यह लोग ऐसे समाजवाद की बात करते हैं, जिससे लोहिया की आत्मा दुखी हो रही होगी।

इनके शासन में समाजवाद सिर्फ चार जिलों में बिजली देने तक ही सीमित था। इन्होंने प्रदेश को बांटा। राजनीति को परिवारवाद, वंशवाद और जातिवाद के संकीर्ण दायरों में रखकर प्रदेश को अराजकता में धकेला। प्रदेश को दंगों की आग में झुलसाया। इनकी नीतियां और योजनाएं प्रदेश के विकास को लेकर थी ही नहीं। नेता प्रतिपक्ष को सच स्वीकार करने की आदत ही नहीं है।

yogi adityanath speaks in vidhansabha.

अपने एक घंटे 35 मिनट के भाषण में यूं तो योगी ने समूचे विपक्ष को ही आड़े हाथ लिया लेकिन समाजवादी पार्टी पर ज्यादा ही हमलावर रहे। नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी द्वारा भाजपा को देश तोड़क पार्टी बताए जाने पर उन्होंने सपा को चेताया कि वह अपनी विघटनकारी सोच अपने पास रखें। इसे फैलाने का प्रयास करेगी तो सरकार सख्ती से निपटेगी। देश को तोड़ने की बात करने वालों को हम तोड़ कर रख देंगे। योगी ने कहा कि मै हिंदू और ईद नहीं मनाता। इसका मुझे गर्व है। मुख्यमंत्री ने सपा पर एक ही परिवार का विकास करने तथा समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा सपा अपनी ‘तोड़क नीति’ अपने तक ही सीमित रखे। नेता प्रतिपक्ष की आपत्ति और विपक्ष व सत्तापक्ष के सदस्यों के शोर-शराबे बीच भी मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
yogi adityanath speaks in vidhansabha.

उन्होंने कहा कि अब तो जो भी भारत को तोड़ने का प्रयास करेगा, हम उसे तोड़ देंगे। नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि संविधान की कसम खाने वाला व्यक्ति अगर ऐसी बात करता है तो यह निंदनीय है। भारत कभी नहीं टूटेगा। भारत अखंड है और अखंड रहेगा। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के आचरण की आलोचना करते हुए योगी ने कहा कि लोकतंत्र लोकलाज से चलता है, न कि जोर जबरदस्ती से। राज्यपाल पर कागज के गोले फेंकना कहां की सभ्यता है। सदन में जो दृश्य देखने को मिला, राज्यपाल पर जो टिप्पणियां की गई वह संसदीय लोकतंत्र के लिए शुभ लक्षण नहीं हैं। राज्यपाल पर कागज के गोले फेंकना व टिप्पणियां करना शोभनीय नहीं है।

विज्ञापन
yogi adityanath speaks in vidhansabha.

मैं हिंदू हूं, ईद नहीं मनाता
योगी ने कहा कि मैं हिंदू हूं इसलिए ईद नहीं मनाता। इसका मुझे गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि दिवाली अयोध्या व होली मथुरा में मनाई तो ईद कहां मनाएंगे? मैने जवाब दिया कि मै हिंदू हूं, ईद नहीं मनाता। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व है। लेकिन अगर कोई शांतिपूर्ण ढंग से ईद मनाना चाहता है तो सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने तो 2007 से थानों व पुलिस लाइन में जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगा दी। हमने इसे फिर शुरू कराया। घर में रहें तो जनेऊ पहने और बाहर जाएं तो टोपी लगाएं, ये नहीं हो सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed