{"_id":"593186f54f1c1b7508bdcf8b","slug":"yogi-adityanath-instructions-to-officers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगी बोले, 'मुझे नहीं चाहिए स्पेशल ट्रीटमेंट, मैं जमीन पर बैठने वाला आदमी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी बोले, 'मुझे नहीं चाहिए स्पेशल ट्रीटमेंट, मैं जमीन पर बैठने वाला आदमी'
Fri, 02 Jun 2017 09:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Jun 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि मेरे भ्रमण, निरीक्षण अथवा अन्य कार्यक्रमों के दौरान विशेष व्यवस्था कतई न की जाए। किसी तरह का स्पेशल अरेंजमेंट न किया जाए। उन्होंने कहा कि मैं जमीन पर बैठने वाला आदमी हूं। इसलिए अलग से व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता का सम्मान ही मुख्यमंत्री का सम्मान है।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री शुक्रवार को शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव आईटी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव सूचना एवं निदेशक सूचना सहित मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात सचिव एवं विशेष सचिवों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
योगी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समय से निदान न करने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर दंडित किया जाए। अधिकारी जनता से सीधा संवाद स्थापित करें और सोशल मडिया को सक्रिय बनाने के लिए सोशल मीडिया हब बनाएं। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि वह खुद जल्द ही समाधान दिवस का औचक निरीक्षण प्रारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोशल मीडिया के माध्यम से समस्याओं की जानकारी प्राप्त होने पर उनका भी निराकरण प्राथमिकता से कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा सोशल मीडिया को और अधिक सक्रिय करने के लिए सोशल मीडिया हब की स्थापना कराई जाए।
विज्ञापन
5 of 5
कहा कि मेगा कॉल सेंटर से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समाधान निर्धारित अवधि में कराकर शिकायतकर्ता को अवगत कराना जरूरी होगा। विभागीय अधिकारियों को कोई भी कार्य लंबित रखने की कार्यशैली हर हालत में बदलनी होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।