फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टार्ट अप यात्रा कार्यक्रम में अलग अंदाज में दिखे सीएम योगी आदित्यनाथ, देखें तस्वीरें

Wed, 30 Aug 2017 08:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 Aug 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath in statr up yatra inaugration in Lucknow.

यूपी के सीएम योगी ने लखनऊ के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में स्टार्टअप कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्टार्टअप के लिए एक हजार करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड बनाया जाएगा। किसी भी युवा को स्वरोजगार शुरू करने के लिए फंड की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलेपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) के साथ 15 सितंबर तक एमओयू भी कर लिया जाएगा।

yogi adityanath in statr up yatra inaugration in Lucknow.

 इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में लगी थ्री डी फिल्म भी देखी। इसके लिए उन्होंने चश्मा पहना तो इस अंदाज में नजर आए।

yogi adityanath in statr up yatra inaugration in Lucknow.

उन्होंने युवाओं से अभिनव प्रयोग करने का आह्वान भी किया, ताकि आम लोगों की जिंदगी में बदलाव आ सके। साथ ही डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए 27 हजार गांवों तक ऑप्टिकल फाइबर लाइन पहुंचाने का अपनी सरकार का संकल्प भी दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
yogi adityanath in statr up yatra inaugration in Lucknow.

उन्होंने कहा कि युवाओं को स्टार्टअप के लिए एक निश्चित समय तक 15 हजार रुपये महीना अनुदान और 10 लाख रुपये तक अनुदान दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुद में सर्वगुण संपन्न नहीं हो सकता। जिस तरह से क्रिकेट टीम में अगर सभी खिलाड़ी बैटिंग के ही माहिर हों तो वह टीम कभी सफल नहीं हो सकती, उसी तरह समाज को आगे बढ़ाने के लिए भी अलग-अलग मेधा और गुणों से लैस लोगों की जरूरत होती है।

विज्ञापन
yogi adityanath in statr up yatra inaugration in Lucknow.

कांग्रेसी निजाम ने नहीं की आम लोगों की चिंता
सीएम योगी ने कांग्रेस के निजाम पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद जो सरकारें बनीं, उनका उद्देश्य किसी भी तरह सत्ता में बने रहना था। समाज और आम लोग उनके केंद्र में नहीं थे। पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने उस दायित्व को निभाया है। वे जहां गरीबों के हित में लगातार नीतियां बना रहे हैं, वहीं उन्हें नेतृत्व दे सकने की क्षमता रखने वाले लोगों की भी उपेक्षा नहीं कर रहे हैं। (लोगों ने इस तरह मोबाइल की लाइट जलाकर स्टार्टअप योजना का स्वागत किया।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed