फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना ने पति को छीना...अब संपत्ति के लिए पराए हो गए बेटी मानने वाले सास-ससुर, खड़ा हुआ भरोसे का संकट

Sat, 16 Apr 2022 05:35 PM IST
ishwar ashish रोली खन्ना, अमर उजाला, लखनऊ
रोली खन्ना, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Apr 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
women who lost their husbands because of corona is suffering from their family.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना ने अपनों को छीना। दर्द दिया। जख्म अभी भर ही रहे थे कि दूसरे जख्म उभर आए। ये कहानी है उन महिलाओं की जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान पति को खोया। उनकी दुनिया उजड़ गई। धीरे-धीरे गम से वो उबर रही थीं। जिंदगी भी फिर से पटरी पर लौटने लगी थी। पर...? चुनौतियों का पहाड़ फिर से सामने आकर खड़ा हो गया। वो चेहरे जो अपने थे, जिन्हें अपना माना था, वही विरोध में आकर खड़े हो गए। संपत्ति को लेकर एक-दूसरे के प्रति भरोसे का ऐसा संकट खड़ा हो गया कि मामला घर की दहलीज लांघने लगा। सास-ससुर जो कभी उसे बेटी जैसा दर्जा देते थे, वो सामने आकर खड़े हो गए कि कहीं वह उनके बेटे की सारी संपत्ति न हथिया ले। ऐसे कई मामले वन स्टॉप सेंटर और जिला प्रोबेशन अधिकारी के यहां आए।



कोविड का दूसरा चरण थमने के बाद जहां घरेलू हिंसा बढ़ी थी, बेटे की मौत के बाद बहू को बेघर करने के कई मामले भी सामने आए थे। वहीं बीते दिनों 23 ऐसे मामले 181 वन स्टॉप सेंटर में रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें से 6 मामलों में तो विवाद इस कदर बढ़ा कि घर वालों ने बहू के बाहर निकलने तक पर रोक लगा दी। इन सामले में 181 की रेस्क्यू टीम को दखल देना पड़ा। दो मामले फिलहाल अदालत में हैं। बाकी मामलों में काउंसिलिंग के जरिए सुलह का रास्ता निकाला गया। इसके अलावा चार मामले जिला प्रोबेशन अधिकारी के यहां रिपोर्ट हुए हैं।

women who lost their husbands because of corona is suffering from their family.
बच्चों को लेकर नोएडा शिफ्ट होने नहीं दे रहे

शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार की बहू ने कोरोना से पति की मौत के बाद नोएडा में शिफ्ट होने का फैसला किया। आरोप है कि सास-ससुर ने दोनों बच्चों को रख लिया। बहू को फरमान सुना दिया कि तुम अकेले जाओ। परेशान होकर बहू ने वन स्टॉप सेंटर के नंबर 181 पर मदद मांगी। पता चला कि सास-ससुर को डर था कि कहीं सबकुछ लेकर वो चली न जाए। फिलहाल एक ही घर में वे अलग-अलग हैं। काउंसिलिंग जारी है।

women who lost their husbands because of corona is suffering from their family.
- फोटो : pixa

घर से निकलने देने तक पर लगा दी थी रोक
जानकीपुरम का मामला रेस्क्यू टीम को जाकर सुलझाना पड़ा। बहू ने शिकायत की कि ससुराल वाले उसे निकलने तक नहीं देते। सारा सामान कब्जे में ले लिया है। मांगो तो देते नहीं। सूचना पर पहुंची टीम ने बहू के गहने-कपड़े आदि दिलवाए। दरअसल वह पति की संपत्ति को लेकर कागजी कार्रवाई पूरी करवाना चाहती थी। इसी को लेकर विवाद बढ़ा, क्योंकि बेटे की संपत्ति में उसे कोई हक देना नहीं चाहता था। फिलहाल काउंसिलिंग चलेगी, उसके बाद तय होगा कि करना क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
women who lost their husbands because of corona is suffering from their family.
- फोटो : istock

दोनों पक्षों को एक -दूसरे पर भरोसा नहीं, इसलिए विवाद बढ़ा
वन स्टॉप सेंटर प्रभारी अर्चना सिंह कहती हैं कि दरअसल बहू हो या सास-ससुर, दोनों एक दूसरे का भरोसा नहीं जीत पा रहे हैं। यही वजह है कि वे पूरे-पूरे हक की बात कर रहे हैं। बेटा नहीं रहा तो बूढ़े माता-पिता कहां जाएंगे ये बहू को सोचना होगा। वहीं सास-ससुर को भी समझना पड़ेगा कि पति की संपत्ति में हक पत्नी और उसके बच्चों का है।

विज्ञापन
women who lost their husbands because of corona is suffering from their family.

जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह का कहना है कि जिला प्रोबेशन कार्यालय में मार्च-अप्रैल में चार मामले ऐसे ही आए, जिनमें काउंसिलिंग के जरिए समाधान करने का प्रयास किया गया। दो मामलों का समाधान हो गया है। जिस महिला ने अपने पति को खोया है, यदि वो नई शुरुआत करना चाह रही है, तो उसे आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व है। हम काउंसिलिंग के जरिए परिवार को एक रखने की कोशिश कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed