फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major update regarding Hajj pilgrimage; deposited funds could be forfeited if illness is concealed, and th

यूपी: हज यात्रा के लिए बड़ा अपडेट, बीमारी छुपाई तो जब्त हो सकती जमा धनराशि; अनफिट मिलने पर यात्रा होगी निरस्त

Wed, 02 Sep 2026 07:41 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 02 Sep 2026 07:41 PM IST
सार

हज 2027 के चयनित यात्रियों के लिए मेडिकल जांच को लेकर नए निर्देश जारी हुए हैं। बीमारी जानबूझकर छिपाने और जांच में अनफिट पाए जाने पर यात्रा रद्द हो सकती है और जमा धनराशि जब्त की जा सकती है। फिटनेस जांच दो चरणों में होगी। जरूरी प्रमाणपत्र और दस्तावेज 15 सितंबर तक जमा करने होंगे।

विज्ञापन
UP: Major update regarding Hajj pilgrimage; deposited funds could be forfeited if illness is concealed, and th
हज यात्रा के नियमों में बदलाव किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हज-2027 की तैयारी कर रहे चयनित यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने मेडिकल जांच को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जांच के दौरान बीमारी छुपाना यात्रियों पर भारी पड़ सकता है। जानबूझकर बीमारी की जानकारी छिपाने और जांच में अनफिट पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई के साथ जमा धनराशि भी जब्त की जा सकती है।

विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के सचिव मोहम्मद तारिक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर-10 के अनुसार चयनित यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच दो चरणों में होगी। पहला चरण चयन के बाद और दूसरा चरण उड़ान से पहले कराया जाएगा। पहले चरण में चयनित यात्रियों को सरकारी चिकित्सा केंद्र पर जांच कराकर एलोपैथिक चिकित्सक से निर्धारित प्रारूप में फिटनेस प्रमाणपत्र लेना होगा।
विज्ञापन


मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, जांच रिपोर्ट, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद और अन्य जरूरी दस्तावेज हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 15 सितंबर 2026 तक अपलोड करने होंगे। यात्रियों को जांच रिपोर्ट और प्रमाणपत्र सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है, ताकि उड़ान से पहले होने वाली दूसरी जांच में इन्हें प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने बताया कि जांच में अनफिट पाए जाने पर हज यात्रा निरस्त होगी और नियमानुसार धनराशि वापस की जाएगी। वहीं, बीमारी जानबूझकर छिपाने की स्थिति में जमा धनराशि जब्त भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed