{"_id":"6a98274cbb79f97bd70d0d42","slug":"up-action-plan-for-special-tet-for-teachers-released-sc-makes-tet-exam-mandatory-it-will-carry-150-marks-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी की कार्ययोजना जारी, SC ने अनिवार्य की थी टीईटी परीक्षा; 150 अंकों की होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी की कार्ययोजना जारी, SC ने अनिवार्य की थी टीईटी परीक्षा; 150 अंकों की होगी
Wed, 02 Sep 2026 07:12 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:12 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में कार्यरत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी की कार्ययोजना जारी की गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया गया है। विशेष परीक्षा 150 अंकों की होगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया बाद में घोषित होगी।
विज्ञापन
tet
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कार्यरत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराने की कार्ययोजना जारी कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया गया है। इसी के तहत विशेष टीईटी आयोजित कराने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विशेष टीईटी 150 अंकों की होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कार्यरत शिक्षकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा की तिथि, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत दिशा-निर्देश संबंधित विभाग की ओर से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को लेकर विभाग ने विशेष परीक्षा की कार्ययोजना तैयार की है। इसका उद्देश्य पात्रता मानकों को पूरा कराने के साथ शिक्षकों की योग्यता का आकलन करना है।
विज्ञापन