फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मालगाड़ी की चपेट में आए मां व बच्चों सहित तीन की मौत, तस्वीरें

Wed, 29 Jun 2016 10:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Jun 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
women died along with kids in train accident

बलरामपुर में दो मासूम बच्चों के साथ बुधवार सुबह खेतों की तरफ जा रही महिला अचानक रेल ट्रैक पर गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्चों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जीआरपी पुलिस चौकी तुलसीपुर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

women died along with kids in train accident

बुधवार को जीआरपी चौकी रेलवे स्टेशन तुलसीपुर को दिए प्रार्थना पत्र में ग्राम गोहनी जिला तौलिहवा राष्ट्र नेपाल निवासी धर्मराज पांडेय ने कहा है कि उन्होंने बेटी ममता (32) की शादी बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी पाटेश्वरी प्रसाद पांडेय के साथ आठ वर्ष पूर्व की थी।

women died along with kids in train accident

थी। बुधवार भोर में ममता, बेटी अर्पिता (5) और बेटा राज (3) के साथ नित्यकर्म के लिए गांव से बाहर जा रही थी। रेल लाइन पार करते समय अचानक ममता व बच्चे ट्रैक से गुजर रही तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए। घटना में ममता की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अर्पिता और राज को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बलरामपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को बहराइच रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
women died along with kids in train accident

बहराइच जाते समय रास्ते में दोनों बच्चों की भी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस चौकी रेलवे स्टेशन तुलसीपुर प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि ममता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed